Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांवड़:  हाईवे पर ऑटो रिक्शा, विक्रम और ई-रिक्शा प्रतिबंधित
  • हरिद्वार

कांवड़:  हाईवे पर ऑटो रिक्शा, विक्रम और ई-रिक्शा प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/07/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  कांवड़ मेले में अब डाक कांवड़ की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार के बाद से हाईवे पर डाक कांवड़िये ही नजर आएंगे। हरिद्वार के अलावा नीलकंठ से लेकर गोमुख तक से कांवड़िये वापस लौटते हैं, ऐसे में पूरे हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। ऑटो रिक्शा, विक्रम भी जाम की वजह बनते हैं। डाक कांवड़ की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही हाईवे पर अब ऑटो रिक्शा, विक्रम और ई-रिक्शा प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। शहर के अंदर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा शिवमूर्ति चौक तक ही उपलब्ध है, उनकी वापसी तुलसी चौक से हो रही है। चंडीघाट चौक से ऑटो रिक्शा, विक्रम अब हाईवे की तरफ नहीं भेजे जा रहे है, ऐसे ही शंकराचार्य चौक से आगे जाने की भी इजाजत नहीं है। उत्तरी हरिद्वार से आ रहे ऑटो रिक्शा, विक्रम केवल सर्वानंद घाट चौक तक ही आ-जा रहे हैं। ऐसे में अब यदि किसी को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्थाई ऋषिकुल बस स्टैंड से उत्तरी हरिद्वार की तरफ जाना है तो उन्हें शटल सेवा से भेजा जा रहा है। ठीक इसी तरह उत्तरी हरिद्वार से भी वापसी शटल सेवा से ही होगी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आवश्यक वाहनों के अलावा हाईवे पर ऑटो, विक्रम और ई रिक्शा पर रोक लगा दी गई है। अगले चार दिन हाईवे पर कांवड़ियों के वाहनों को ही चलाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलना गांव में पहाड़ी से गिरे बोल्डर, महिला को आयी चोट, एक कार, कॉम्पैक्टर टिन सेड, पार्किंग क्षतिग्रस्त
Next: बेसमेंट में मौत मामला, दिल्ली पुलिस ने की मृतकों की पहचान, यूपी-केरल और तेलंगाना के थे छात्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.