Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • LIC के पास कहीं आपका पैसा तो नहीं पड़ा, ऐसे करें चेक, सीधे आएगा खाते में
  • अर्थ जगत

LIC के पास कहीं आपका पैसा तो नहीं पड़ा, ऐसे करें चेक, सीधे आएगा खाते में

RNS INDIA NEWS 21/09/2020
Screenshot_20200921-074527_Chrome

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों कई इंश्योरेंश पॉलिसी मुहया कराती है. जिसमें ग्राहक को कई बेनिफिट मिलते हैं. लेकिन कई बार कुछ ऐसी पॉलिसी होती हैं जिन्हें पॉलिसीधारक भूल जाते हैं. अगर आप भी कभी एलआईसी पॉलिसीधारक हैं या थे तो उसका आसानी से घर बैठे पता कर सकते हैं कि आपका भी कोई बकाया तो नहीं. लावारिस राशि या बकाया वो अमाउंट होता है जो पॉलिसीधारक की अचानक मृत्यु हो जाने पर, पॉलिसी का क्लेम ना करने से या क्षतिपूर्ति का दावा न करने से बीमा कंपनी के पास एकत्र हो जाती है।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों को अपने बकाया दावों या उसके साथ बकाया राशि को चेक करने की सुविधा देता है. व्यक्ति अपने दावों की जानकारी LIC की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं. ग्राहकों को इसके लिए LIC वेबसाइड पर जाकर पॉलिसी नंबर, पॉलिसीधारक का नाम, जन्म तिथि और पैन कार्ड नंबर की जानकारी देनी होगी. आपको बता दें कि पॉलिसी नंबर और पैन कार्ड नंबर ऑप्शनल हैं लेकिन पॉलिसी धारक का नाम और जन्म तिथि सबसे अहम जानकारी है. जिसके बिना आप पता नहीं कर सकते।

ऐसे चेक करें अपनी बकाया राशि

सबसे पहले LIC होम पेज पर जाएं।
आपको पेज के सबसे नीचे वाले हिस्से में लिंक की तलाश करनी होगी।

अगर आपको इसे खोजने में दिक्कत होती है तो होम पेज के दाएं कोने पर ‘सर्च’ टैब में ‘लावारिस राशि’ टाइप करें।
या इस लिंक https://customer.onlinelic.in/LICEPS/portlets/visitor/unclaimedPolicyDues/UnclaimedPolicyDuesController.jpf पर क्लिक करें।
अब अपनी डिटेल भर कर चेक करें।

यदि आपको पता चले कि आपकी एलआईसी पॉलिसी में आपका भी कुछ लावारिस बीमा धन हैं, तो आप या लाभार्थी सीधे एलआईसी से संपर्क कर सकते हैं और राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद कंपनी KYC जैसी औपचारिकताएं पूरी कर लावारिस देय भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर देती है. आपको बता दें कि किसी भी धोखाधड़ी के दावों से बचने के लिए केवाईसी अनिवार्य है।

पॉलिसी के बारे में नॉमिनी को नहीं होता है पता

अक्सर इस तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में नॉमिनी को पता ही नहीं होता है. या फिर पॉलिसी डॉक्यूमेंट नहीं मिलते हैं. इस तरह पॉलिसीधारक की मौत होने पर आश्रित इस रकम पर दावा करने की स्थिति में नहीं होते हैं. ऐसी स्थिति से बचने के लिए नॉमिनी को न केवल पॉलिसी के बारे में पता होना चाहिए, बल्कि उसे यह जानकारी भी होनी चाहिए कि पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज कहां रखे हैं. पॉलिसी में नॉमिनेशन को अपडेट कराना भी नहीं भूलना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज का राशिफल
Next: एलओसी पर भारतीय सेना ने बढ़ाई ताकत

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.