Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एलओसी पर भारतीय सेना ने बढ़ाई ताकत
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

एलओसी पर भारतीय सेना ने बढ़ाई ताकत

RNS INDIA NEWS 21/09/2020
rns featured image new

3 हजार अतिरिक्त जवानों को किया तैनात

जम्मू-कश्मीर(आरएनएस)। सीमा पार पाकिस्तान से घुसैपठ की तेज होती कोशिशों को देखते हुए भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में अतिरिक्त 3 हजार जवानों की तैनाती कर दी है ताकि, ऐसी किसी भी घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम किया जा सके। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नियंत्रण रेखा पर एक एडिशनल ब्रिगेड को तैनात किया गया है ताकि घुसपैठ रोकी जाए और इस कदम के अच्छे नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात किए गए जवानों ने सभी बड़े घुसपैठ के प्रयासों को सफलतापूर्वक नाकाम किया और आतंकियों को सीमा पार नहीं करने दिया।
सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष पाकिस्तानी सेना को आतंकियों की घुसपैठ कराने में ज्यादा सफलता नहीं मिली और वे अक्टूबर-नवंबर में शुरू होने वाली बर्फबारी से पहले वह इस तरह के कई प्रयास करेगी। भारतीय सेना एलओसी पर पूरी तरह से सक्रिय है और जवानों ने हाल ही में नॉर्थ कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम किया था।
इस वक्त पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना के अतिरिक्त बटालियन तैनात हैं। लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि वे चीनी सेना के समर्थन में भारत पर दबाव बनाने के लिए उन्हें तैनात किया गया है। अगर पाकिस्तान इस तरह की कोई हरकत करता भी है तो भारतीय सेना स्थिति से निपटने के ले पूरी तरह तैयार है। पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन भी बढ़ाता आ रहा है और सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने जम्मू कश्मीर का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की थी। उनके इस दौरे में आर्मी चीफ ने एलएसी के अग्रिम ठिकानों का निरीक्षण किय था सैनिकों के ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया था।
श्रीनगर में चिनार कॉप्र्स के सीनियर अधिकारियों की तरफ से सेना प्रमुख को सुरक्षा स्थिति के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। पाकिस्तानी सेना की तरफ से ऐसे वक्त पर संघर्ष विराम उल्लंघन के मामलों में तेजी देखी जा रही है जब भारत और चीन के बाद पूर्वी लद्दाख सेक्टर में सीमा विवाद के लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: LIC के पास कहीं आपका पैसा तो नहीं पड़ा, ऐसे करें चेक, सीधे आएगा खाते में
Next: जींस पहनते समय आम लोगों की तरह आप मत करो ये पांच गलतियां

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.