Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत
  • देहरादून

होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

RNS
RNS INDIA NEWS 13/12/2020
rns featured image new

मसूरी। माल रोड स्थित होटल बीचवुड की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक अमित वर्मा उम्र 29 वर्ष पुत्र अशोक वर्मा निवासी साउथ रोड लंढोर बाजार मसूरी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया व उसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। बताया गया कि युवक अमित वर्मा अपने दोस्तों के साथ पार्टी के लिए होटल गया था व रात को वहीं सो गया लेकिन मध्य रात्रि के बाद युवक होटल की तीसरीं मंजिल की खिडक़ी से गिर गया व मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल देेवेंद्र असवाल ने बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे सूचना मिली कि होटल बीचवुड के नीचे एक व्यक्ति मृत पड़ा है पुलिस मौके पर पहुंची पता चला कि युवक अमित 29 वर्ष पुत्र अशोक वर्मा अपने दो दोस्तो मुकेश रौथाण पुत्र बीएस रौथाण, निवासी बंजारावाला देहरादून व सुनील नेगी पुत्र जगत ंिसह निवासी सरस्वती विहार धर्मपुर देहरादून के साथ होटल में था उसके बाद रात को मसूरी के ही उनके परिचित आशीष बेेलवाल पुत्र लाखी राम बेलवाल निवासी जाफर हॉल कुलडी मसूरी व रमेश नौडियाल पुत्र भक्ति राम नौडियाल, निवासी जाफर हॉल भी मिलने आये व सभी ने खाना खाया व चले गये। अमित को नशा अधिक होने के कारण होटल में ही अपने मित्रों के साथ रूक गया। सुबह होटल के कर्मचारियों ने बताया कि होटल की खिडक़ी के नीचे फर्श पर युवक का शव पड़ा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह खिडक़ी पर गया होगा व वहां से नीचे गिर गया क्योंकि खिडक़ी काफी नीची है तथा उसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। प्रात: किसी ने देखा तो पुलिस को फोन किया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लिया व पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया व उसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस होटल में लगे सीसी कैमरों की जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि युवक अपने दोस्तों होटल आया था और अधिक नशा करने के कारण खिडक़ी से गिरकर उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि खिडक़ी की ऊंचाई लगभग 4 फीट है साथ ही वहां पर किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। जिससे कि हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं।ं इस संबंध में सीओ मसूरी नरेंद्र पंत से कहा कि होटल प्रबंधन से इस संबंध में बात की जायेगी वहीं मसूरी होटल एसोसिएशन से वार्ता कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा व सभी को निर्देशित किया जायेगा कि होटलों की खिड़कियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। घटना की सूचना पर फांरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची व अपने स्तर से जांच शुरू कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री में कर्मचारियों ने जमकर की तोड़फोड़
Next: आईआरसीटीसी की बिक्री पेशकश समाप्त, सरकार को मिलेंगे 4,374 करोड़ रुपये

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.