Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • होली को लेकर एसओपी जारी, होलिका दहन में 60 साल से ऊपर के व्यक्ति शामिल नहीं होंगे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

होली को लेकर एसओपी जारी, होलिका दहन में 60 साल से ऊपर के व्यक्ति शामिल नहीं होंगे

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में होली त्योहार के लिए मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने एसओपी जारी कर दी है। इसके तहत होलिका दहन में 60 साल से ऊपर के व्यक्ति शामिल नहीं होंगे, वहीं होली मिलन कार्यक्रम में सौ से अधिक व्यक्तिों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही आयोजन स्थल पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था अनिवार्य होगी।

1- होलिका दहन के लिए कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्तियों के लिए अनुमति रहेगी और होलिका दहन स्थल पर अनावश्यक भीड़ का जमावड़ा नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले समस्त व्यक्ति मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। होलिका दहन कार्यक्रम में 60 साल से ऊपर की महिला व पुरुष, दस साल के कम उम्र के बच्चे और गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से बचें। ऐसे लोग सार्वजनिक स्थलों पर होली खेलने से बचें एवं घरों के अंदर ही होली मनाएं।

2- होली मिलन स्थल पर स्थल की क्षमता का 50 प्रतिशत (अधिकतम 100) से ज्यादा व्यक्ति प्रतिभाग नहीं करेंगे।

3- समारोह के आयोजकों की ओर से स्थल के प्रवेश पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर आदि व्यवस्थाएं सुनश्चित की जाएंगी तथा बुखार, जुखाम आदि से पीड़ित व्यक्तियों तथा बिना मास्क पहने व्यक्तियों को स्थल पर प्रवेश नहीं करने की सलाह दी जाए।

4- होली मिलन स्थलों पर शालीनता के साथ होली मनाई जाएगी। किसी प्रकार का हुडदंग आदि नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थल पर मदिरा पान, तेज म्यूजिक, लाउडस्पीकर आदि का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 अप्रैल से शुरू होगा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र
Next: विस चुनाव में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का सक्रिय सहयोग लिया जाएगा : प्रदेश प्रभारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.