Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीएमओ कार्यालय में सीवर टैंक ओवरफ्लो, सड़क पर फैली गंदगी से पार्षद आक्रोशित
  • अल्मोड़ा

सीएमओ कार्यालय में सीवर टैंक ओवरफ्लो, सड़क पर फैली गंदगी से पार्षद आक्रोशित

RNS INDIA NEWS 27/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-27 at 16.22.21 (1)_11zon

अल्मोड़ा। नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित सीवर टैंक के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र में दुर्गंध फैलने के साथ ही राहगीरों और दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर पार्षद अमित साह ‘मोनू’ और पार्षद ज्योति साह ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और तत्काल समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है और बीती 5 अप्रैल को भी इस संबंध में सीएमओ और नगर निगम को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने कहा कि शहर के प्रमुख सरकारी कार्यालय में इस तरह की स्थिति व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सफाई और सीवर व्यवस्था को लेकर उदासीनता के कारण आम जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधियों के साथ आंदोलन किया जाएगा। पार्षद ज्योति साह ने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि गंदे पानी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि सीवर टैंक की मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस दौरान स्थानीय नागरिक अतुल पांडेय, अनिल पंत, पीयूष पांडेय, योगेश जोशी, शिवम जोशी, अनुज साह और विवेक बिष्ट मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ अधिवक्ता ने कार में खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Next: मुख्यमंत्री धामी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार व आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को लेकर समीक्षा बैठक की

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.