Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हिमालय की के2 चोटी पर चढ़ाई के दौरान पर्वतारोही की मौत
  • उत्तराखंड

हिमालय की के2 चोटी पर चढ़ाई के दौरान पर्वतारोही की मौत

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

सोफिया । विश्व की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी हिमालय पर्वत श्रृंखला के2 पर चढ़ाई करने गया बुल्गारिया का एक पर्वतरोही मृत मिला है। बुल्गारिया के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि दुर्गम एवं ऊंचे पर्वतों पर चढ़ाई करने में माहिर अतानास स्कातोव (42) का शव शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना के एक हेलिकॉप्टर से नजर आया था जिसके बाद उनकी मौत की पुष्टि हो गई। बुल्गारिया के राष्ट्रीय रेडियो ने इस पर्वतारोहण अभियान के नेपाली आयोजक के हवाले से बताया कि ऐसा लगता है कि स्कातोव बेस शिविर पर जाने के लिए उतरते समय रस्सी बदलते वक्त गिर गए होंगे। इसमें बताया गया कि वह करीब 7,400 मीटर की ऊंचाई से गिरे। उनका शव करीब 5,500 मीटर की ऊंचाई पर मिला और उसे नजदीकी शहर स्कारडु ले जाया गया। स्कातोव बीते कुछ वर्षों में, हिमालय पर पर्वतारोहण के दौरान जान गंवाने वाले बुल्गारिया के तीसरे पर्वतारोही हैं। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोयको बोरिसोव ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘पर्वतारोहण में हमारे एक और शानदार पर्वतारोही की जान चली गई। अतानास स्कातोव एक साहसी व्यक्ति थे।’’ वर्ष 2017 में स्कातोव हर महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने वाले दुनिया के पहले वेगन (जो पशुओं से प्राप्त होने वाले उत्पाद मसलन अंड़े, मांसाहार अथवा दुग्ध उत्पाद का सेवन नहीं करते हैं) व्यक्ति बने थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नकली नोट बनाकर चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
Next: अंकिता रैना ने रचा इतिहास, सानिया मिर्जा के बाद ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली भारतीय महिला बनीं

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.