Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नकली नोट बनाकर चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
  • हरिद्वार

नकली नोट बनाकर चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
06- (2)

रुडक़ी। भगवानपुर पुलिस ने नकली नोट बनाकर उसे बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकली नोट और नोट छपाई के उपकरण बरामद हुए हैं। यह गिरोह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बाजारों में चार लाख के नकली नोट चला चुका है। खुफिया एजेंसी भी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली में पत्रकार वार्ता में सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि शनिवार देर शाम भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग सोलानी पुल स्थित मंदिर के निकट खड़े हैं। यह लोग नकली नोट बेचने के लिए आए हैं। जिस पर भगवानपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट, उप निरीक्षक बृजपाल सिंह, उप निरीक्षक संत सिंह जियाल, कांस्टेबल करन कुमार व सचिन कुमार की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने तीन व्यक्ति मौके से गिरफ्तार कर लिए। उनके कब्जे से एक प्रिटर और 27 हजार 900 रुपये के नकली नोट बरामद किए। इनमें सौ-सौ रुपये के 150 तथा 50-50 रुपये के 258 नकली नोट हैं। पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम संजय कुमार निवासी ग्राम टकाभरी, थाना भगवानपुर, सुरेश कुमार निवासी ग्राम मिर्जापुर, ग्रंट, बिहारीगढ़, अमरीश निवासी गोकलपुर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर बताए। सीओ ने बताया कि संजय कुमार पूर्व में भी नकली नोट छापने के मामले में पकड़ा गया था। इनके पास जो प्रिटर मिला है वह खराब हो गया था। इस प्रिटर को वह ठीक कराने के लिए जा रहे थे। सीओ ने बताया कि आरोपित करीब चार माह से अवैध कारोबार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जिन जगहों पर आरोपितों ने नकली नोट चलाए हैं उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पहले भी जेल जा चुका है संजय : सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपित संजय पहले भी नकली नोट के मामले में जेल जा चुका है। उस पर चोरी का भी एक मुकदमा है। जेल से बाहर आने के बाद वह कोई काम नहीं कर रहा था। पुलिस जेल से बाहर आने वाले अपराधियों का सत्यापन कर रही थी। इसी दौरान उस पर पुलिस को शक हुआ था। जेल से बाहर आने केबाद उसने इंटरनेट मीडिया की मदद से नकली नोट बनाना सीखा था। इसके बाद उसने प्रिटर और स्कैनर खरीद लिया।
नकली नोट छापने की दी ट्रेनिग: भगवानपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि नकली नोट छापने के बाद संजय ने सुरेश को 17 हजार में प्रिटर बेचा था। यही नहीं नोट छापने की उसे ट्रेनिग भी दी थी। ट्रेनिग देने के एवज में संजय ने 20 हजार रुपये लिए थे। वहीं सुरेश ने भी नकली नोट छापने के बाद इस प्रिंटर को अमरीश को बेच दिया था। नकली नोट सुरेश के बाग में छापने का काम करते थे। आरोपित मजदूर तबके में नकली नोट चलाते थे, जिससे कि किसी को शक न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं के लिए 7 दिवसीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर शुरू
Next: हिमालय की के2 चोटी पर चढ़ाई के दौरान पर्वतारोही की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.