Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • अंकिता रैना ने रचा इतिहास, सानिया मिर्जा के बाद ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली भारतीय महिला बनीं
  • खेल

अंकिता रैना ने रचा इतिहास, सानिया मिर्जा के बाद ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली भारतीय महिला बनीं

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

मेलबर्न। देश की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल के ड्रॉ में जगह मिली है। इस तरह से वह किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। वर्ष का पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नमेंट सोमवार से शुरू होगा। अंकिता महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना पाईं लेकिन उनके पास पहले दौर के मैच समाप्त होने से पहले तक ‘लकी लूजर’ के तौर पर क्वॉलिफाइ करने का मौका रहेगा। स 28 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि रोमानिया की मिहेला बुजारनेकु के साथ जोड़ी बनाई है और उन्हें महिला युगल में सीधा प्रवेश मिला है। इससे पहले केवल सानिया मिर्जा और निरुपमा वैद्यनाथन ही भारत की तरफ से ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बना पाई थीं। सानिया के बाद अंकिता दूसरी भारतीय हैं जो ग्रैंडस्लैम टूर्नमेंट के महिला युगल में हिस्सा लेंगी। निरुपमा ने सबसे पहले 1998 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में ही मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी। अंकिता ने कहा, ‘यह ग्रैंडस्लैम का मेरा पहला मुख्य ड्रॉ है इसलिए यह एकल है या युगल मैं इससे खुश हूं। कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद मैं यहां तक पहुंची हूं। केवल कड़ी मेहनत ही नहीं बल्कि लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से भी मैं यहां पहुंच पाई हूं। मैं इसे कभी नहीं भूल सकती।’
अंकिता ने कहा कि पहले उन्होंने ड्रॉ में अपना नाम नहीं देखा तो उन्हें काफी निराशा हुई। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस पर विश्वास नहीं हुआ। मुझे ड्रॉ में अपना नाम नहीं दिखा। अभ्यास के बाद मैंने ड्रॉ देखा और उत्सुकता में अपना नाम ढूंढा लेकिन मुझे अपना नाम नहीं दिखा। इसके बाद मेरे कोच ने मुझे बताया कि मुझे ड्रॉ में जगह मिली है।’
28 साल की अंकिता और बाएं हाथ से खेलने वाली मिहेला पहले दौर में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पानी वाली ऑस्ट्रेलियन जोड़ी ओलिविया गाडेस्की और बेलिंडा वूलकॉक से भिड़ेंगी। अंकिता ने कहा, ‘एक दोस्त ने मुझसे कहा कि मिहेला जोड़ीदार ढूंढ रही हैं। मैंने उससे बात की और वह तैयार हो गईं। मैं इससे पहले उनके साथ नहीं खेली हूं लेकिन मैं बाएं हाथ के खिलाड़ी के साथ खेली हूं। इससे यह अच्छा संयोजन बन गया है। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।’
इस तरह से साल के पहले ग्रैंडस्लैम में चार भारतीय खेलेंगे। सुमित नागल पुरुष एकल में जबकि रोहन बोपन्ना और दिविज शरण युगल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। नागल पहले दौर में लिथुआनिया के रिकार्ड्स बेरांकिस से भिड़ेंगे। बोपन्ना ने जापान के बेन मैकलाचलान के साथ जोड़ी बनाई है और वे पहले दौर में जी सुंग नाम और मिन कियु सोंग कोरियाई जोड़ी का सामना करेंगे। शरण और स्लोवाकिया के उनके जोड़ीदार इगोर जेलेनी पहले दौर में जर्मनी के यानिक हाफमैन और केविन क्रावित्ज से भिड़ेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमालय की के2 चोटी पर चढ़ाई के दौरान पर्वतारोही की मौत
Next: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने कराया समझौता

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.