Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हिमाचल के शिक्षा मंत्री ने किए हनोल मन्दिर में महासू देवता के दर्शन
  • देहरादून

हिमाचल के शिक्षा मंत्री ने किए हनोल मन्दिर में महासू देवता के दर्शन

RNS INDIA NEWS 26/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने महासू मन्दिर हनोल पहुंचकर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार पड़ोसी (विधानसभा जुबबल कोटखाई नावर विधानसभा के विधायक) सपरिवार रविवार को हनोल मन्दिर महासू देवता के दर्शन करने पहुंचे। बेहद निजी कार्यक्रम के तहत हनोल मन्दिर में सपरिवार पूजा अर्चना की। इस दौरान मन्दिर समिति हनोल ने शिक्षा मन्त्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया समिति ने मन्दिर का फोटो स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया। शिक्षा मन्त्री रोहित ठाकुर ने मन्दिर समिति का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख राजपाल सिंह, जिला महामन्त्री बलबीर चौहान, मन्दिर समिति सचिव मोहनलाल सेमवाल, प्रबन्धक नरेन्द्र नौटियाल, चतर चौहान, जगतसिह नम्बरदार, पूर्व बीडीसी सोलंग धार स्वर्ण सिंह मुगटा, बीएस चौहान, लायकराम शर्मा, पंकज पुजारी, हरीश चन्द्र नौटियाल, मायाराम डोभाल, जीतराम डोभाल आदि मौजूद रहे।

मिलकर करेंगे सीमावर्ती क्षेत्र का विकास:  हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मन्त्री रोहित ठाकुर ने बताया हिमाचल उतराराखंड पड़ोसी राज्य के होने साथ नाते रिश्तेदारी की वजह से गहरे रिश्ते पहले ही रहे। अब पड़ोसी होने के नाते सीमावर्ती विकास दोनों राज्य मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग पांवटा से फेडिज पुल रोहडू से सनैल हिमाचल सीमा में तेज गति से डबल लेन सड़क कार्य चल रहा है। हम उतराराखंड सरकार से भी फेडिज पुल से सनैल आराकोट तक चालीस किलोमीटर सड़क डबल लेन सड़क निर्माण कार्य की बातचीत करेंगे। जिससे दोनो प्रदेश को फायदा मिलेगा। साथ-साथ यहां का पर्यटन तीर्थाटन पर भी मिलकर काम करेंगे। जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में रखे जेवर और नगदी उठा ले गए चोर
Next: लगातार सलाखों के पीछे जा रहे हैं नकल माफिया:  भुल्लर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.