Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हाईवे किनारे मिला था युवती का अधजला शव.. पुलिस ने किया हत्याकांड का पर्दाफाश
  • हरिद्वार

हाईवे किनारे मिला था युवती का अधजला शव.. पुलिस ने किया हत्याकांड का पर्दाफाश

RNS INDIA NEWS 24/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर निवासी प्रेमी ने युवती की हत्या की थी। काशीपुर से हरिद्वार लाकर शव जलाया था। पुलिस ने प्रेमी और एक महिला को गिरफ्तार कर गुत्थी सुलझाई। एक सप्ताह पहले श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे एक खेत में युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज और मुखबिर की मदद से काशीपुर निवासी सलमान और एक महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि सलमान अपनी प्रेमिका सीमा खातून से पीछा छुड़ाकर कहीं और शादी करना चाहता था। लेकिन सीमा उसके साथ शादी करने की जिद कर रही थी। जबकि काशीपुर की एक महिला को शक था कि सलमान की प्रेमिका ने उसके बेटे को जेल भिजवाया है।
सलमान और महिला ने मिलकर सीमा की हत्या की साजिश रची। काशीपुर में ट्रक के अंदर गला घोटकर हत्या करने के बाद दोनों उसका शव हरिद्वार लेकर पहुंचे। यहां श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे एक खेत में शव को डीजल डालकर जला दिया गया। एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा और एसपी सिटी पंकज गैरोला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया। पुलिस ने शव जलाने में इस्तेमाल डीजल जरीकेन और ट्रक को भी बरामद कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सघन वाहन चेकिंग अभियान में 113 वाहन चालकों पर कार्रवाई
Next: उत्तराखंड में नवंबर पहले हफ्ते में शुरू होगा गन्ना पेराई सत्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.