Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सघन वाहन चेकिंग अभियान में 113 वाहन चालकों पर कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

सघन वाहन चेकिंग अभियान में 113 वाहन चालकों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 24/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। त्योहारों के समापन के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने ओवरलोड वाहनों और लापरवाह ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वाहन क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, ओवर स्पीड और नशे में वाहन चलाने जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के बाद यात्रा के दौरान लापरवाही कई बार गंभीर हादसों का कारण बनती है, इसलिए पुलिस किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा है। इसमें सभी थाना क्षेत्रों, यातायात निरीक्षकों और इंटरसेप्टर टीमों की संयुक्त भागीदारी रही। पुलिस द्वारा वाहन चालकों और परिचालकों को सख्त चेतावनी दी जा रही है कि वे वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बिठाएं और नशे में वाहन न चलाएं। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि यदि कोई चालक ओवर सवारी बिठाता है या नशे की हालत में वाहन चलाता है तो तत्काल डायल 112 पर सूचना दें। ऐसे चालकों और परिचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 113 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस का यह सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित एम्पावर्ड समिति की बैठक
Next: हाईवे किनारे मिला था युवती का अधजला शव.. पुलिस ने किया हत्याकांड का पर्दाफाश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.