Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में नवंबर पहले हफ्ते में शुरू होगा गन्ना पेराई सत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में नवंबर पहले हफ्ते में शुरू होगा गन्ना पेराई सत्र

RNS INDIA NEWS 24/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में गन्ना का पेराई सत्र नवंबर पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में चीनी मिलों के पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक की। मंत्री ने पेराई सत्र के दौरान तकनीकी वजहों से या केन बंदी का सामना किसानों को न करना पड़े, इसके इंतजाम पहले से कर लेने के निर्देश दिए। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पेराई सत्र 2025-26 के शुभारंभ से पहले 31 अक्तूबर तक मिलों में मरम्मत, रख-रखाव का काम पूरा कर लें। नवंबर पहले हफ्ते में नादेही और बाजपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू कर दिया जाए। किच्छा और डोईवाला मिलों में पेराई सत्र हर हाल में नवंबर तीसरे हफ्ते शुरू हो जाए। चीनी मिलों को नए पेराई सत्र के लक्ष्यों को लेकर कार्य योजना बनाने के साथ ही मिलों की क्षमता के अनुसार गन्ने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। चीनी मिलों को गन्ना मूल्य भुगतान की निर्भरता राज्य सरकार पर कम करने का भी लक्ष्य दिया गया। तय किया गया कि पिछले सत्र के मुकाबले में इस बार कम से कम 65 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान संबंधित चीनी मिलें अपने संसाधनों से करेंगी। राज्य में संचालित किए जा रहे कोल्हू को लेकर भी एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। बैठक में प्रबंध निदेशक गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग प्रकाश चंद्र दुम्का, आयुक्त त्रिलोक सिंह मार्तोलिया, महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड शुगर्स विजय पांडे के साथ ही चीनी मिलों के प्रबंधक और निदेशक मौजूद रहे। किसानों को दें पूरी सुविधा मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेराई सत्र के दौरान गन्ना किसानों के रहने, शौचालय और पंचर बनाने की सुविधा पूर्व की भांती दी जाए। चीनी मिलों के साथ इसकी समीक्षा भी कर ली जाए। साथ ही किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईवे किनारे मिला था युवती का अधजला शव.. पुलिस ने किया हत्याकांड का पर्दाफाश
Next: देहरादून में आयोजित हुआ रोज़गार मेला

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.