Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हेस्को जैसे संगठन की समाज को बेहद जरुरत: मुख्य सचिव
  • देहरादून

हेस्को जैसे संगठन की समाज को बेहद जरुरत: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 10/02/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ़ एसएस संधू ने हेस्को का भ्रमण कर वहां चल रहे विभिन्न प्रकार की तकनीकियों व ग्रामीण प्रयोगों को देखा। डॉ. संधू ने हेस्को द्वारा पुनर्जीवित की गई आसन गंगा के संरक्षण के लिये भी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि सिंचाई विभाग इस नदी की बेहतरी व इसको स्थायित्व देने के लिए कार्ययोजना बनायेगा, ताकि देश-दुनिया को इस नदी पर किये गये प्रयोगों को दिखाया जा सके।
हेस्को प्रमुख पद्मविभूषण डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि हेस्को ने आसन नदी का पुनरुद्वार कर प्राकृतिक तरीके से पानी लाने के रास्ते तैयार किए, इस प्रयोग से आसपास के वन्य जीवन व वन संरक्षण को मजबूती मिली। संधू ने कहा कि इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार से जो भी संभव होगा व किया जाएगा। उन्होंने हेस्को के द्वारा विकसित किए कम लागत के पुल निर्माण तकनीक की भी सराहना की और विश्वास दिलाया कि सरकार इसमें भी सहयोग करेगी। उन्होंने हेस्को गांव में फल संरक्षण की ईकाई व विभिन्न तकनीकियों पर चल रहे प्रयोगों के साथ ही उन प्रयोंगों को भी देखा जो वन संरक्षण को नई दिशा दे रहे हैं, खासतौर से पुर्नजीवन के उस प्रयोग को देखा जिसमें किसी की मृत्यु के बाद उसकी राख को मिट्टी में मिलाकर बीज रोपित कर वृक्ष लगाते हैं। हेस्को के संस्थापक पद्मविभूषण डॉ. अनिल जोशी से डॉ. संधु से अनुरोध किया कि दूर-दराज के गांवों के साथ नॉलेज पार्टनरशिप की परिकल्पना पर काम किया जाए। ताकि गांव के पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान के समावेश का लाभ लिया जा सके। इसके लिए एक रूरल टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एण्ड डिलीवरी हब होना चाहिए। मुख्य सचिव डॉ. संधू ने इसको स्वीकारते हुए अपनी सहमति दी और यह भी विश्वास दिलाया कि ऐसा कोई भी प्रयत्न जिसमें कि हेस्को एक तरह के प्रशिक्षण केन्द्र की भूमिका निभाए, उसमें राज्य सरकार पूरी तरह भागीदारी करेगी। डा.संधू ने कहा कि हेस्को जैसे संगठन की समाज को बेहद जरुरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छीनीगोठ में हाथी ने ग्रामीणों की फसल की बर्बाद
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 716 नए केस, 2 मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.