Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हेलीकॉप्टर से होगी टपकेश्वर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा
  • देहरादून

हेलीकॉप्टर से होगी टपकेश्वर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा

RNS INDIA NEWS 27/08/2023
rns featured image new

देहरादून। भगवान श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर की 22वीं भव्य शोभायात्रा सोमवार को शहर में धूमधाम से निकलेगी। शोभायात्रा पर मार्ग में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा आकर्षण का केन्द्र रहेगा। शोभायात्रा में कोई कोर कसर न रहे इसके लिए मंदिर सेवादल की टीमें अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटी है। टपकेश्वर मंदिर को भव्यता से सजाया गया है। शोभायात्रा का समय ऐसा रखा गया है कि जिससे दोपहर बाद स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों व अभिभावकों को जाम में न फंसना पड़े। शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरु होगी और शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए देर शाम टपकेश्वर पहुंचेगी। पिछले दो माह से शोभायात्रा को लेकर तैयारियां की जा रही है। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। श्री महंत कृष्ण गिरी महाराज व दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने बताया कि शोभायात्रा में पहली बार अष्ट विनायक के आठ स्वरुपों वरदविनायक, चिंतामणि, गिरिजात्मक, मयूरेश्वर, सिद्धविनायक, बल्लालेश्वर, विछनेश्वर, महागणपति के दर्शन होंगे। श्री टपकेश्वर के दूधेश्वर, तपेश्वर, देवेश्वर व ब्रह्मलीन महंत मायागिरी महाराज के डोले, शिव बारात, खाटू श्याम, 56 भोग, पार्थिव शिवलिंग, पंचमुखी हनुमान की झांकियां, महाकाल उज्जैन की भस्म आरती भी रहेगी। जबलपुर, दिल्ली, सहारनपुर से चर्चित बैंड पार्टियां अपनी रंगत बिखेरेंगी। मीडिया प्रभारी विनय वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा शाम तीन तक शहर के आंतरिक हिस्से में ही रहेगी, ताकि स्कूलों की छुट्टी के समय अभिभावकों व छात्रों को परेशानी न हो। सम्पूर्ण यात्रा में पचास लोगों की दो सफाई टीम उस मार्ग को साफ करती हुई चलेंगी जहां जहां शोभायात्रा गुजरेगी। वहीं दोपहर में एक बजे से टपकेश्वर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी शुरू हो जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के आईईसी अधिकारी अनिल सती को जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेस क्लब ने किया सम्मानित
Next: मुख्यमंत्री धामी ने तकनीकी संस्थानों के वैज्ञानिकों से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.