Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हेलीकॉप्टर से दो धाम की यात्रा का झांसा देकर 1.25 लाख ठगे
  • देहरादून

हेलीकॉप्टर से दो धाम की यात्रा का झांसा देकर 1.25 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 26/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दो धाम की यात्रा हेलीकॉप्टर से कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.25 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी की तहरीर पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ क्लेमनटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि विकास कुमार निवासी बडहिया, बरहाहिया, लखी सराय बिहार ने तहरीर दी। बताया कि हेलीकॉप्टर से केदरानाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा करने के लिए उन्होंने ट्रेकवेदा कंपनी के जरिए बुकिंग की। बुकिंग के दौरान कंपनी का पता सुभाषनगर, क्लेमनटाउन का बताया गया। पीड़ित ने सवा लाख रुपये का भुगतान कर अपनी बुकिंग करवा ली। बुकिंग की प्रक्रिया अतुल नाम के व्यक्ति ने की। कंपनी ने बुकिंग की तिथि पर पीड़ित को सड़क मार्ग से बदरीनाथ धाम भिजवाया। इसके बाद हेलीकॉप्टर की बुकिंग होने से मना कर दिया गया। पीड़ित ने कंपनी में बात की तो उनका पैसा 15 दिन में वापस देने का भरोसा दिया गया। आरोप है कि इसके बाद कंपनी के संपर्क नंबर से पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर दिया गया। एसओ धारीवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कंपनी और बुकिंग करने वाले व्यक्ति अतुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिजनों ने बाहर आने जाने पर डांटा तो घर से भाग गईं दो किशोरियां
Next: संविदा, दैनिक वेतन, अंशकालिक कर्मचारियों को नियमित करे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.