Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हेलंग, भू-कानून और वृक्ष सरंक्षण अधिनियम को लेकर प्रदर्शन
  • देहरादून

हेलंग, भू-कानून और वृक्ष सरंक्षण अधिनियम को लेकर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

देहरादून। हेलंग एकजुटता मंच के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश के साथ ही दून में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया गया। हेलंग की पांच सूत्रीय मांगों को अलावा देहरादून में प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल प्रदेश जैसा भू-कानून लागू करने और वृक्ष संरक्षण अधिनियम में संशोधन कर पेड़ काटने की छूट देने का विरोध किया। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए भू-कानून संयुक्त संघर्ष मोर्चा और हेलंग एकजुटता मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण व स्थानीय समाज के खिलाफ एक के बाद लिए जा रहे फैसले के दूरगामी परिणाम होंगे। प्रदर्शन में उत्तराखंड महिला मंच, भारत ज्ञान विज्ञान समित, उत्तराखंड किसान सभा, सिटीजन फॉर ग्रीन दून, जन संवाद समिति, विकल्प सामाजिक संगठन, चेतना आंदोलन, जन हस्तक्षेप, युवा शक्ति संगठन, एनएपीएसआर, स्वराज अभियान, नेताजी संघर्ष समिति सहित दर्जन भर संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। आंदोलनकारी पहले शहीद स्थल पर एकत्रित हुए। यहां वृक्ष संरक्षण अधिनियम में संशोधन के सरकार के प्रस्ताव को लेकर बातचीत की गई। पर्यावरणविद् प्रो. रवि चोपड़ा ने इस मौके पर उत्तराखंड वृक्ष संरक्षण अधिनियम का मसौदा पेश किया और तय हुआ कि यह मसौदा सरकार को सौंपा जाएगा। इसके बाद आंदोलनकारी जनगीत गाते, नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर से डीएम ऑफिस पहुंचे। प्रदर्शनकारिंयों ने हेलंग में महिलाओं से दुर्व्यवहार पर चमोली डीएम को वापस भेजने के नारे लगाये। उत्तराखंड महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत ने महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री प्रेषित सात सूत्रीय ज्ञापन में चमोली डीएम को हटाने, हेलंग में गुपचुप तरीके से टीएचडीसी को जमीन देने का षडयंत्र करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, 15 जुलाई की घटना में शामिल पुलिस और सीआईएसएफ कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने, मलबा नदी में फेंकने पर टीएचडीसी पर मुकदमा करने, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना की न्यायिक जांच करवाने, सख्त भू-कानून लागू करने और पेड़ काटने की खुली छूट न दिये जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रो. रवि चोपड़ा, कमला पंत, निर्मला बिष्ट, कमलेश खंतवाल, सतीश धौलाखंडी, अनुज पंत, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, ऊमा भट्ट, हिमांशु अरोड़ा, रुचि सिंह, जया सिंह, चंद्रकला, हेमलता, शांता नेगी, शंकर गोपाल, शांति सेमवाल, कमलेश्वरी बडोला, रजनी नेगी, रीना थापा, आरिफ खान, प्रेमलता बलूनी, प्रभात डंडरियाल, मनीष पांडे, धीरज मेहरा, सुनीता नेगी, विपिन गैरोला, शंकुंतला, सतेश्वरी, राजबाला, नीमा देवी सेमवाल, राजेश्वरी नेगी, शांति रावत, रचना, विनीता, शकुंतला ने हिस्सा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने दिया डामटा-लाखामंडल रूट पर रोडवेज बस चलाने का निर्देश
Next: रोडवेज कर्मचारियों का मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.