Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम ने दिया डामटा-लाखामंडल रूट पर रोडवेज बस चलाने का निर्देश
  • देहरादून

डीएम ने दिया डामटा-लाखामंडल रूट पर रोडवेज बस चलाने का निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

देहरादून। डीएम कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई में डामटा-चकराता-लाखामंडल रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग गई। डीएम सोनिका ने रोडवेज को इस पर अमल करने के निर्देश दिए हैं। सुबह 11 बजे से एक बजे तक चली जनसुनवाई में 75 शिकायतें पहुंची। इनमें सबसे ज्यादा जमीनी विवाद की थीं। डीएम सोनिका ने बताया कि जनसुनवाई से पहले पिछले हफ्ते दर्ज शिकायतों की स्थिति जानी गई। जिसमें पाया गया कि कई शिकायतों पर मौका मुआयना होना शेष है। उन्होंने बताया कि जन सुनवाई में भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध निर्माण, पेंशन, पेयजल, संपत्ति विवाद, जाति प्रमाण पत्र, आर्थिक सहायता, बीमा फ्राड में रकम वापसी, राशन कार्ड बनाने, पशु हानि में मुआवजा देने, अवैध कब्जा, सिंचाई नहर, भूमि प्रदान करने आदि की शिकायतें मिलीं। अधिकांश शिकातों का मौके पर निपटारा किया गया। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई में शिकायत निस्तारण पत्र पर मोबाइल नंबर जरूर लिखें। ताकि, संबंधित सूचना भेजी जा सके। जनसुनवाई में नगर आयुक्त मनुज गोयल, सीडीओ झरना कमठान, एडीएम डा. एसके बरनवाल, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, एसडीएम सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, सीएमओ डा. मनोज उप्रेती, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून में शुरू हुई चार धाम पर आधारित फिल्म देवभूमि की शूटिंग
Next: हेलंग, भू-कानून और वृक्ष सरंक्षण अधिनियम को लेकर प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.