Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हेड कांस्टेबल अनिल रावत के असामयिक निधन पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक
  • अल्मोड़ा

हेड कांस्टेबल अनिल रावत के असामयिक निधन पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक

RNS INDIA NEWS 27/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। पुलिस लाइन अल्मोड़ा में नियुक्त हेड कांस्टेबल अनिल रावत का असामयिक निधन शनिवार को हो गया, जिससे पूरे अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से ग्राम मेहनार बुंगा, जनपद बागेश्वर निवासी अनिल रावत वर्ष 2007 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। सेवा काल में उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। पुलिस विभाग ने उनके असामयिक निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। रविवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा में आयोजित शोक सभा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, क्षेत्राधिकारी दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय, एलआईयू निरीक्षक मनोज भारद्वाज, पीआरओ व मीडिया सेल प्रभारी मदन मोहन जोशी, लाइन सूबेदार मोहित कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत जवान को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। शोक सभा के उपरांत सेरेमोनियल गार्ड द्वारा शोक सलामी दी गई और पुलिस बल ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल ने पार्थिव शरीर को उनके गृह क्षेत्र के लिए रवाना किया, जहां अंतिम संस्कार संपन्न किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डैमस्क रोज फेस्टिवल में किसानों और छात्रों को दी गई तकनीकी जानकारियां
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों से घर-घर जाकर पूछी कुशलक्षेम

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.