Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डैमस्क रोज फेस्टिवल में किसानों और छात्रों को दी गई तकनीकी जानकारियां
  • अल्मोड़ा

डैमस्क रोज फेस्टिवल में किसानों और छात्रों को दी गई तकनीकी जानकारियां

RNS INDIA NEWS 27/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। रकैप सैटेलाइट सेंटर भैसोड़़ी, ताकुला, अल्मोड़ा में डैमस्क रोज फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग डेढ़ सौ किसानों और स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में किसानों और छात्रों को डैमस्क गुलाब की खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारियां प्रदान की गईं, जिनमें नर्सरी उत्पादन, कृषिकरण, फूलों की तुड़ाई, आसवन प्रक्रिया तथा आसवन के बाद बचे गुलाब की पंखुड़ियों से अगरबत्ती निर्माण के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में किसानों को यह भी जानकारी दी गई कि वे अपनी जमीनों के घेरबाड़ में डैमस्क गुलाब का रोपण कर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। डैमस्क गुलाब की नूरजहां प्रजाति से गुलाब जल, गुलकंद और उच्च गुणवत्ता का इत्र तैयार किया जाता है, जिसकी बाजार में कीमत 8 से 10 लाख रुपये प्रति लीटर तक है। इस आयोजन में महिंद्रा क्लब, बसोली से आए सैलानियों ने भी प्रतिभाग किया और कैप द्वारा लगाए गए स्टॉल से गुलाब जल, रोजमेरी हाइड्रोसोल, जिरेनियम हाइड्रोसोल, तुलसी अर्क और गुलाब की सूखी पंखुड़ियों का क्रय किया। कार्यक्रम में बसोली, चौराड़ी, थापला, बीना, पनेरगांव, नाई और भकुना गांवों से आए किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आए हुए किसानों प्रभाकर सिंह, ललित मोहन लोहनी, अनीता लोहनी, विमला देवी, कमला देवी, भगवती देवी, हरूली देवी, चंद्रा बिष्ट, गणेश सिंह, सोना देवी, दीपा नेगी, मनोज सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर पंत, हेमा जोशी और दया जोशी ने भी अपने विचार साझा किए और कार्यक्रम की सराहना की। देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैलानियों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर आयोजन को सराहा। कार्यक्रम का संचालन विजय प्रसाद वमोला, फील्ड प्रभारी ने किया जबकि तकनीकी जानकारियां जनपद प्रभारी सुनील सिंह बर्तवाल द्वारा दी गईं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धरने पर बैठे ग्रामीणों ने डीएम और सांसद को बताया लापता
Next: हेड कांस्टेबल अनिल रावत के असामयिक निधन पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.