Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों से घर-घर जाकर पूछी कुशलक्षेम
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों से घर-घर जाकर पूछी कुशलक्षेम

RNS INDIA NEWS 27/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत पुलिस पेंशनर्स, एकल बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों से घर-घर जाकर मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने जनपद के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले एकल बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में अंकित करें तथा समय-समय पर उनसे भेंट कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं। इसी क्रम में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांवों में जाकर एकल बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों से भेंट की। पुलिस अधिकारियों ने न केवल उनकी कुशलक्षेम जानी, बल्कि उनकी बताई गई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थाना संपर्क नंबर और हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी भी दी गई। साथ ही बताया गया कि स्वास्थ्य या किसी अन्य प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर वे इन नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं, पुलिस द्वारा त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अपने घर पर पुलिस को उपस्थित पाकर और सहायता का भरोसा मिलने पर बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का आभार जताया। इसके अतिरिक्त थाना धौलछीना पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में एक दृष्टिबाधित दम्पति से मुलाकात कर उन्हें राशन एवं आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई। दृष्टिबाधित दंपती ने पुलिस द्वारा की गई सहायता पर आभार व्यक्त करते हुए सराहना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेड कांस्टेबल अनिल रावत के असामयिक निधन पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक
Next: रामदेव कलूड़ा बने यूकेडी की प्रतापनगर इकाई के जिलाध्यक्ष

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.