Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत जरूरतमंद अधिवक्ताओं हेतु कोई स्कीम है या नहीं? : हाईकोर्ट
  • नैनीताल

आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत जरूरतमंद अधिवक्ताओं हेतु कोई स्कीम है या नहीं? : हाईकोर्ट

RNS INDIA NEWS 06/05/2021
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने कोरोनाकाल में महामारी से जूझ रहे अधिवक्ताओं का आर्थिक संकट दूर करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और राज्य आपदा प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने पूछा है कि अधिवक्ताओं के लिए आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कोई ब्याज रहित कर्ज या सहायता के लिए कोई स्कीम है या नहीं? मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की खंडपीठ ने 19 मई तक जवाब पेश करने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी। अधिवक्ता चन्द्रशेखर जोशी और अधिवक्ता अमित वर्मा की ओर से हाईकोर्ट में इस संबंध में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि डेढ़ साल से अधिवक्ताओं का विधि व्यवसाय कोरोना के कारण पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। इसके चलते अधिवक्ताओं पर रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कानून के तहत जरूरतमंद अधिवक्ताओं को ब्याज रहित ऋण या आर्थिक मदद दिलाए जाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व फौजी और शिक्षक पर झपटा गुलदार …घायल
Next: फेक न्यूज़: कोविड महामारी को 5G टेस्टिंग दुष्प्रभाव बताने वाला मैसेज फर्जी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.