Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हत्या सहित आठ मुकदमों में शामिल इनामी बदमाश गिरफ्तार
  • देहरादून

हत्या सहित आठ मुकदमों में शामिल इनामी बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/12/2022
rns featured image new

देहरादून। मेरठ में हत्या व हत्या के प्रयास सहित आठ मुकदमों में शामिल इनामी बदमाश को डालनवाला कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश देहरादून के डालनवाला कोतवाली व सेलाकुई थाने में दर्ज चार मुकदमों में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। इस मामले में पांच आरोपित पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

आरोपितों ने सर्वोच्च न्यायालय की ओर से गठित विशेष कमेटी के सदस्यों के जाली हस्ताक्षर कर संपत्ति बिक्री के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और पर्ल्स ग्रीन फोर्ट लिमिटेड (पीजीएफ) व पर्ल्स एग्रोटेक कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) की दून में सीज संपत्तियां बेच दी थीं। डालनवाला कोतवाली में पत्रकार वार्ता में सीओ जूही मनराल ने बताया कि पीजीएफ और पीएसीएल की कुछ संपत्तियां विवादित थीं। वर्ष 2015 में सीबीआइ की जांच के बाद सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर देशभर में पीजीएफ की 348 और पीएसीएल की 14000 संपत्तियों को सीज कर दिया गया था। देहरादून के विभिन्न इलाकों में भी पीजीएफ और पीएसीएल की सीज संपत्तियां हैं।

बीते दिनों देहरादून में भाऊवाला, धोरणखास, तरला आमवाला, बड़ोवाला व मसूरी में पीजीएफ और पीएसीएल की सीज संपत्तियों को डिफेंस कालोनी स्थित एसपीके वर्ल्ड काम प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक पूजा मलिक, संजीव मलिक, जितेंद्र उर्फ जानी और उनके साथियों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व हरियाणा के व्यक्तियों को बेच दीं। इसके बदले आरोपितों ने उनसे एक करोड़ 73 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में छह जनवरी 2022 को आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस पूजा मलिक व उसके पति संजीव मलिक निवासी डिफेंस कालोनी सहित पांच आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह के सरगना संजीव मलिक का दायां हाथ कहे जाना वाला बदमाश जितेंद्र उर्फ जानी निवासी अमन विहार, सहस्रधारा रोड मूल निवासी ग्राम भगवानपुर, जिला मेरठ फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये इनाम था। रविवार को एसएसआइ महादेव प्रसाद उनियाल ने उसे ईसी रोड से गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर डालनवाला कोतवाली एनके भट्ट ने बताया कि जितेंद्र उर्फ जानी मेरठ का दुर्दांत अपराधी है। गैंगवार के चलते उसने वर्ष 2009 के दौरान ब्लाक प्रमुख रोहटा, मेरठ के विजेंद्र सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था, इस मामले वह सजायाफ्ता है। इसके बाद 2012 में उसने दूसरे गैंग के सदस्य रविंदर चौधरी का देहरादून से अपहरण कर मुजफ्फरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में नेहरू कालोनी थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है।
यह मामला अभी अदालत में है। संगीन अपराध के बाद वह भूमाफिया संजीव मलिक के साथ जुड़ा। संजीव मलिक ने उसे लोगों को डराने-धमकाने के लिए रखा हुआ था। पीजीएफ और पीएसीएल की सीज संपत्तियों के निस्तारण के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष कमेटी गठित की है। आरोपितों ने इसी कमेटी के सदस्यों (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) के जाली हस्ताक्षर कर संपत्ति बिक्री के फर्जी दस्तावेज और सेबी के फर्जी प्रमाणपत्र दिखाकर जालसाजी को अंजाम दिया।

इन दस्तावेजों के आधार पर आरोपित उक्त संपत्ति पर अपना हक बताकर सौदा करते थे। फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों की साठगांठ की बात भी सामने आ रही है। आरोपितों ने खरीदारों को विश्वास में लेने के लिए कमेटी के बैंक खातों में फर्जी लेनदेन भी दर्शाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वायरल वीडियो: सड़क पर मारपीट करने वाली युवतियों को पुलिस ने पकड़ा और फिर…….
Next: उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2023 की सार्वजनिक छुटियों का कैलेंडर किया जारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.