Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • हर्षिल-झाला में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध
  • उत्तरकाशी

हर्षिल-झाला में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध

RNS INDIA NEWS 18/03/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  गंगोत्री धाम के समीप हर्षिल झाला में आबकारी विभाग की ओर से प्रस्तावित अंग्रेजी शराब की दुकान का स्थानीय लोगों सहित गंगोत्री मंदिर समिति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि एक ओर अब चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है दूसरी ओर धाम से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर शराब की दुकान खोलकर धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि अगर दुकान खोली गई तो उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
आबकारी विभाग की ओर से एक बार फिर हर्षिल-झाला में शराब की दुकान खोलने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस व गंगोत्री मंदिर समिति सहित हर्षिल घाटी के जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी और आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि पूर्व में भी हर्षिल में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने को लेकर निविदाएं आमंत्रित की गई थी। उस समय भी क्षेत्र के लोगों के विरोध के चलते आबकारी विभाग को वहां पर निविदाएं निरस्त करनी पड़ी थी लेकिन अब दोबारा आबकारी विभाग की ओर से इसकी कार्रवाई शुरू कर दूरस्थ क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि हर्षिल और झाला गंगोत्री धाम से महज 20 से 25 किमी की दूरी पर स्थित है।
आगामी चारधाम यात्रा में वहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसलिए धाम के समीप शराब की दुकान खोलने से वहां के सामाजिक और धार्मिक माहौल पर असर पड़ेगा। अगर इन आदेशों को तत्काल निरस्त नहीं किया जाता है तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, शीशपाल पोखरियाल, मनोज कुमार राही, पपेंद्र नेगी, सुधीश पंवार, भगवान चंद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करें विभाग ताकि निर्माण कार्यों में लागत न बढ़े : मुख्य सचिव
Next: मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.