Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करें विभाग ताकि निर्माण कार्यों में लागत न बढ़े : मुख्य सचिव
  • नैनीताल

निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करें विभाग ताकि निर्माण कार्यों में लागत न बढ़े : मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 18/03/2026
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  डॉ. आर. एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए ताकि लागत न बढ़े और जनसुविधाओं में सुधार हो। भूमि एवं समन्वय से जुड़े मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर कर कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने पर बल दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग मासिक लक्ष्य निर्धारित कर नियमित कार्य करें। लंबित टेंडर और अनुमोदनों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन, पेयजल योजनाओं, सीवरेज कार्यों और सिंचाई विभाग की 3678 करोड़ रुपये की जमरानी बांध परियोजना सहित प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की। बलियानाला भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के उपचारात्मक कार्य, बस टर्मिनल निर्माण, मानसिक चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज परियोजनाओं में गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में अभिनव प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा वारिसान नामांतरण अभियान में 21452 लाभार्थियों को फायदा मिला है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के सभी आवेदन समय पर निस्तारित किए गए। सेवा का अधिकार के अंतर्गत हजारों आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया गया। जन-जन की सरकार कार्यक्रम के तहत 50 स्थानों पर शिविर आयोजित कर 10746 लोगों को लाभ पहुंचाया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा सीजन में पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मजबूत प्रबंधन, पर्याप्त पार्किंग और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण, राजस्व वसूली, नशामुक्त अभियान और नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधार पर भी जोर दिया। बैठक में आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए नैनीताल को योजनाबद्ध और तेज गति से विकसित जनपद के रूप में स्थापित करें। बैठक में आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ०   मंजूनाथ टीसी, प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार, पुलिस अधीक्षक डॉ०   जगदीश चंद्रा, मनोज कत्याल,अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी,लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू,पेयजल निर्माण निगम के अधीक्षण अभियंता अनूप पाण्डे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनाग्नि रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित
Next: हर्षिल-झाला में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.