Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ‘पहले मैं ढोल बजाता था, अब मैं खुद ढोल हूं।’: हरीश रावत
  • ऊधम सिंह नगर

‘पहले मैं ढोल बजाता था, अब मैं खुद ढोल हूं।’: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 13/11/2025
harish rawat

रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है और समाज का हर वर्ग परेशान है। सितारगंज में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनगीना प्रसाद के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि कांग्रेस संगठन की नई टीम ऊर्जावान है और जनभावनाओं को समझते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जनादेश कांग्रेस के पक्ष में ले आएगी।

रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश संगठन जो भी जिम्मेदारी देंगे, वह उसे पूरी निष्ठा से निभाने को तैयार हैं, ताकि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सके। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि “पहले मैं ढोल बजाता था, अब मैं खुद ढोल हूं।” उन्होंने कांग्रेस के नए नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गहन विचार-विमर्श के बाद बनी नई टीम कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने विधायक तिलकराज बेहड़ को कांग्रेस का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनके सभी सवालों और असंतोष का समाधान किया जाएगा। रावत ने कहा कि किसी भी वर्ग के साथ उत्पीड़न स्वीकार नहीं है और बंगाली समाज से जुड़ी शिकायतों को संगठन गंभीरता से लेगा।

पत्रकार वार्ता के बाद रावत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनगीना प्रसाद की पत्नी, अख्त्यार अहमद पटौदी के पुत्र और मुगनी अहमद के पिता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, हरपाल सिंह, केडी पलड़िया, बलवंत बोरा, वरिष्ठ अधिवक्ता बी.सी. कांडपाल, एडवोकेट दयानंद सिंह, बिपिन खोलिया, रंजीत सिंह, दलबाग सिंह और सरताज अली उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने से पहले ही रुद्रपुर में बगावत, 11 पार्षदों ने दिया इस्तीफा
Next: भाजपा की जिला सोशल मीडिया एवं आईटी टीम की बैठक में डिजिटल सशक्तीकरण पर जोर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.