Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने से पहले ही रुद्रपुर में बगावत, 11 पार्षदों ने दिया इस्तीफा
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने से पहले ही रुद्रपुर में बगावत, 11 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 13/11/2025
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस के नए घोषित अध्यक्ष गणेश गोदियाल के विधिवत कार्यभार ग्रहण करने से पहले ही पार्टी में उथल-पुथल शुरू हो गई है। रुद्रपुर नगर निगम के 11 पार्षदों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर पार्टी नेतृत्व को बड़ी चुनौती दे दी है। गोदियाल 16 नवंबर को देहरादून में चार्ज लेने वाले हैं, लेकिन उससे पहले उधमसिंह नगर में उठी इस बगावत ने पार्टी की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इस्तीफा देने वाले पार्षद विधायक तिलकराज बेहड़ के समर्थक माने जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष पद पर हिमांशु गावा की दोबारा नियुक्ति से बेहड़ नाराज बताए जा रहे हैं। इस्तीफा देने वालों में बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड़ भी शामिल हैं। विधायक का आरोप है कि पिछले दो दशक से जिले में कांग्रेस संगठन पर एक ही परिवार का वर्चस्व बना हुआ है और योग्य कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है।

तिलकराज बेहड़ ने कहा कि संगठन में उनकी बात नहीं सुनी गई और प्रभारी के समक्ष भी मुद्दा उठाने के बावजूद निर्णय पुराने पैटर्न पर ही लिया गया। उनका आरोप है कि जिन लोगों ने पंचायत चुनाव में भाजपा की मदद की, वही आज जिले में नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं।

प्रकरण के उभरते ही अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तिलकराज बेहड़ से बात कर स्थिति सामान्य करने की कोशिश की। गोदियाल ने कहा कि सभी पक्षों की बात सुनी जाएगी और मसले का जल्द समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को एकजुट रखना प्राथमिकता है और असंतोष दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उधमसिंह नगर में यह बगावत ऐसे समय में सामने आई है, जब प्रदेश नेतृत्व में बदलाव कर कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए नई रणनीति और उत्साह के साथ तैयारी में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2027 के चुनाव में ऐतिहासिक वापसी होगी: प्रीतम 
Next: ‘पहले मैं ढोल बजाता था, अब मैं खुद ढोल हूं।’: हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.