Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा की जिला सोशल मीडिया एवं आईटी टीम की बैठक में डिजिटल सशक्तीकरण पर जोर
  • अल्मोड़ा

भाजपा की जिला सोशल मीडिया एवं आईटी टीम की बैठक में डिजिटल सशक्तीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 13/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-13 at 15.05.53

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की जिला सोशल मीडिया और आईटी इकाई की बैठक में डिजिटल माध्यमों की भूमिका और महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने की। मुख्य वक्ता हिमांशु संगतानी ने सोशल मीडिया को जनसंपर्क और जनजागरण का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में सकारात्मक और तथ्य आधारित जानकारी जनता तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नकारात्मक प्रचार से दूरी बनाने और जिम्मेदारी के साथ डिजिटल प्लेटफार्मों का उपयोग करने पर जोर दिया। आईटी के प्रदेश संयोजक प्रवीण लेखवार ने कहा कि सूचना और संचार आज बड़ी शक्ति के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल वालंटियर के रूप में संगठन को मजबूत करने और सही व सटीक जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की। गंधार अग्रवाल ने सोशल मीडिया और आईटी क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहने पर बल दिया। जिला आईटी संयोजक गोविंद मेटला ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ना और उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि सोशल मीडिया और आईटी आज जनसंपर्क का महत्वपूर्ण आधार बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सूचना तकनीक के माध्यम से संवाद को नई दिशा दी है। आगामी चुनावों में भी डिजिटल माध्यमों की अहम भूमिका रहेगी, जिसके जरिए मतदाताओं को पार्टी की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि रौतेला, जिला सोशल मीडिया संयोजक कृपाल बिष्ट और सह संयोजक मदन बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, संदीप श्रीवास्तव, गौरव कांडपाल, गोकुल सिंह, भारत फर्त्याल, अशोक भोज, भगवत सिंह, दीवान सिंह नेगी, रवि जोशी, प्रेम सिंह, दीपक सिंह भंडारी, ललित मोहन, मोहन सिंह बोरा, आशीष गुरुरानी, हर्षित बजेठा, ललित कुमार, रोहित कुमार, सुरेश तिवारी, मनीष जोशी (मंटू) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत और प्रकाश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का समापन संगठन को डिजिटल माध्यमों के जरिए और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘पहले मैं ढोल बजाता था, अब मैं खुद ढोल हूं।’: हरीश रावत
Next: डिजिटल अरेस्ट कर 87 लाख रुपये की ठगी में एक गिरफ्तार, महिला को नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.