Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बिजली के भारी भरकम बिल भेजने पर व्यापारियों में नाराजगी
  • हरिद्वार

बिजली के भारी भरकम बिल भेजने पर व्यापारियों में नाराजगी

RNS INDIA NEWS 14/12/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  महानगर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष सुनील सेठी की अध्यक्षता में बैठक कर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के खिलाफ रोष जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा। जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि बिजली के बिलों में भारी कमियां हैं जिसकी वजह से जनता हो या व्यापारी त्रस्त हैं। बिलों में अनावश्यक चार्जेज, अतरिक्त यूनिट चार्जेज जोड़कर भारी भरकम बिल बनाकर लोगों का शोषण किया जा रहा है। जितना बिल पहले दो माह का आता था अब वो एक माह में आ रहा है। अब स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी विभाग कर रहा है जो और अतिरिक्त भार जनता पर डालेगा। व्यापारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऊर्जा निगम की मनमानी पर ध्यान देकर लोगों को राहत दिलवानी चाहिए। हर व्यक्ति मध्यम वर्गीय लोग भारी भरकम बिल अदा करने में समर्थ नहीं है। महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा और जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा ने कहा कि जब पहले इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगा दिए गए तो अब स्मार्ट मीटर की क्या आवश्यकता है। कनेक्शन लगवाते समय एक बार सिक्योरिटी राशि जमा हो चुकी तो फिर दोबारा कौन सी सिक्योरिटी राशि जनता से वसूली जा रही है उसके बाद यूनिट सरचार्ज भी लगा कर बिल लोगों को भेजे जा रहे हैं। जो न्याय संगत नहीं ये सीधा सीधा विभाग की मनमानी है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खड़खड़ेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूदेव शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीत कमल ने कहा कि उत्तराखंड जैसे राज्य में जहां बिजली का उत्पादन होता हो उस राज्य में बड़े बिल अनावश्यक चार्जेज जनता पर थोपकर विभाग सरकार को बदनाम कर रहा है। पावर कॉर्पोरेशन की मनमानी अब जनता पर भारी पड़ रही है। जनता को राहत दिलवाते हुए स्मार्ट मीटर पर रोक लगवानी चाहिए। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ रोष जताने वालो में मुख्य रूप से महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, राकेश सिंह, अनिल कोरी, रवि बांगा, सोनू चौधरी, पवन पांडे, नंदकिशोर पांडे, राकेश कुमार, बंटी प्रकाश, दीपक शर्मा, सोनू चौधरी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार से ऋषिकेश जा रही ट्रेन में हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों को लूटा
Next: दुकान में घुसकर व्यापारी पर किया हमला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.