Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त

RNS INDIA NEWS 31/07/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। हादसे के बाद हरकी पैड़ी और मनसा देवी मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने सीसीआर हरकी पैड़ी से मनसा देवी उड़न खटोला तक अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए सड़क किनारे बनी नालियों के ऊपर लगी दुकानों को तत्काल हटाने के आदेश दिए। साथ ही, मनसा देवी जाने वाले सभी सीढ़ी मार्गों को भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हरकी पैड़ी क्षेत्र के सुभाष घाट और नाई सोता घाट पर अवैध रूप से पार्क किए जा रहे दोपहिया वाहनों को भी तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नालियों के ऊपर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं होगा, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो। उन्होंने नगर निगम, पुलिस और एचआरडीए अधिकारियों को हरकी पैड़ी क्षेत्र के व्यापारियों के साथ संयुक्त बैठक कर अतिक्रमण हटाने की रणनीति तय करने के निर्देश भी दिए। डीएम मयूर दीक्षित ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर अवैध कब्जे किए गए हैं, उनके भूमि अभिलेखों की जांच कर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया जाए। मनसा देवी मंदिर की ओर जाने वाले सभी सीढ़ी मार्गों को बंद कर श्रद्धालुओं को वैकल्पिक सुरक्षित मार्गों से दर्शन कराने की व्यवस्था की जाएगी। उड़न खटोला मार्ग पर दुकानदारों द्वारा लगाए गए तिरपाल और झूलते विद्युत तारों को भी तुरंत हटाने और दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि सड़क किनारे नालियों पर अवैध रूप से बनी दुकानों और अन्य अतिक्रमण को चिन्हित कर प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से संचालित दुकानों को नियमानुसार हटाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, एसपी सिटी पंकज गैरोला, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, अपर मेलाधिकारी कुंभ दयानंद सरस्वती, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ यातायात एसपी बलूनी, एसएचओ हरिद्वार रितेश शाह, हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार-ऋषिकेश के बाहर बनेगा 25 किमी लंबा बाईपास मार्ग
Next: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से 93 हजार की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.