Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बोले हरक: कर लो जांच, नहीं पड़ता कोई फरक
  • देहरादून

बोले हरक: कर लो जांच, नहीं पड़ता कोई फरक

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
rns featured image new
देहरादून। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पूर्व में हुए घपले की एसआइटी जांच को लेकर पूर्व श्रम मंत्री एवं कांग्रेस नेता डा हरक सिंह रावत ने दावा किया कि कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं हुआ। उन्हें किसी भी प्रकार की जांच से कोई परेशानी नहीं है।
साथ ही कहा कि भाजपा विधायकों ने भी अधिकारियों पर दबाव डालकर बोर्ड के माध्यम से मजदूरों को साइकिलें बंटवाईं। ऐसे में वे भी जांच के दायरे में आएंगे। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक विनोद चमोली ने कहा कि जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हरक सिंह जांच को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि सब कुछ सही है तो जांच करने में क्‍या हर्ज है।
कर्मकार कल्याण बोर्ड अक्टूबर 2020 में तब चर्चा में आया, जब बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी देख रहे तत्कालीन श्रम मंत्री डा हरक सिंह रावत को हटाकर शमशेर सिंह सत्याल को अध्यक्ष बना दिया गया था। इसके बाद बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष सत्याल ने पिछले बोर्ड के सभी फैसलों को पलटते हुए बोर्ड के कार्यों का विशेष आडिट कराने का निर्णय लिया। यद्यपि, तब कैग द्वारा बोर्ड का आडिट किए जाने के मद्देनजर यह इरादा टाल दिया गया।
इस बीच कर्मकार बोर्ड से 20 करोड़ की राशि बतौर ऋण कोटद्वार में ईएसआइ अस्पताल के निर्माण के लिए एक एजेंसी को दिए जाने का मामला उछला। सरकार के सख्त रुख के बाद संबंधित एजेंसी ने यह राशि सरकार को वापस लौटा दी। तब सरकार ने एक आइएएस से प्रकरण की जांच कराई। जांच में कई खामियों को इंगित करते हुए कुछ अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई। ये बात अलग है कि फिर यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। यही नहीं, तब बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों को साइकिल वितरण में गड़बड़ी का मामला भी उछला। इसकी जांच भी हुई, लेकिन यह भी ठंडे बस्ते की भेंट चढ़ गई।
विधानसभा चुनाव से ऐन पहले हरक सिंह रावत के भाजपा से निष्कासन और फिर उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद कर्मकार बोर्ड में घपले का मामला फिर उछला। हाल में भाजपा विधायक दिलीप रावत ने बोर्ड में घपले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। यही नहीं, शासन स्तर से इस प्रकरण की एसआइटी जांच कराने की कसरत चल रही है। सचिव श्रम की ओर से इसकी संस्तुति की गई है। यद्यपि, अभी इस संबंध में गृह विभाग से आदेश नहीं हुए हैं। अब पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने बोर्ड के माध्यम से बंटी साइकिलों को लेकर भाजपा विधायकों पर ही निशाना साध डाला। हरक ने समाचार एजेंसी आरएनएस से बात करते हुए कहा कि कई भाजपा विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में साइकिल बंटवाई। डोईवाला समेत कुछ स्थानों पर रखी गईं साइकिलों का कोई पता नहीं है। जब जांच होगी तो ये बातें सामने आ जाएंगी।
दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बोर्ड के माध्यम से उनके विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो हजार साइकिलें बंटी, लेकिन इनकी गुणवत्ता बेहद खराब थी। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत अब इस प्रकरण की जांच को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने भी कहा कि कर्मकार बोर्ड में घपले की जांच होनी चाहिए। हरक सिंह रावत जांच से क्यों कतरा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रोडक्ट सप्लाई गोदाम में आग लगी, लाखों का नुकसान
Next: 39 लाख 14 हजार रुपये गबन के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.