Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हर विधानसभा के 25 कमजोर बूथों पर जन संवाद करेगी भाजपा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हर विधानसभा के 25 कमजोर बूथों पर जन संवाद करेगी भाजपा

RNS INDIA NEWS 24/04/2023
bjp1

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों के 25 सबसे कमजोर बूथों पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। लोकसभा सांसदों के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस अभियान की शुरूआत 15 मई से होगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि लोकसभा चुनाव अभियान के तहत इस जन संवाद कार्यक्रम को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम 15 मई से 16 जून तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद प्रत्येक विधानसभा के सबसे कमजोर 25 बूथों पर विभिन्न आयोजनों के जरिए आम लोगों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनावों में सिर्फ जीतना ही नही बल्कि बड़े अंतर से जनता का विश्वास हासिल करना है। जिसके लिए राज्य में सभी 70 विधानसभाओं पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान कमजोर बूथों पर अधिक से अधिक लोगों से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी को सभी सांसदों एवं पार्टी संगठन के बीच समन्वय का जिम्मा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सांसद प्रत्येक विधानसभा के 25-25 बूथों पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम की हर दिन मॉनीटरिंग होगी और रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया चारधाम यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकार्पण
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया जौलीग्रान्ट में नवनिर्मित एस.डी.आर.एफ मुख्यालय एवं फायर स्टेशन का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.