Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • हर घर तिरंगा लगाने को अफसरों ने निकाली साइकिल रैली
  • रुद्रप्रयाग

हर घर तिरंगा लगाने को अफसरों ने निकाली साइकिल रैली

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ताकि लोग आजादी के अमृत महोत्सव को उत्साह के साथ मनाएं। शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तिलवाड़ा जीएमवीएन से अगस्त्यमुनि तक साईकिल रैली निकाली गई जिसमें जिला स्तरीय अफसरों ने प्रतिभाग किया। तिलवाड़ा से रैली का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल संचालन व लोगों को प्रेरित करने के साईकिल रैली निकाली जा रही है। इस रैली में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। साइकिल रैली तिलवाड़ा से अगस्त्यमुनि तक पहुंचने के बाद यहां बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने जिले के सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाएं। कहा कि हर घर तिरंगा लगाए जाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है जिसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अफसरों को जिम्मेदारी भी दी गई है। केदारनाथ धाम में मानव श्रृंखला व ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। जबकि यात्रा मार्ग के अलग-अलग स्थानों में पारम्परिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव में आगामी 9 से 15 अगस्त तक उत्सव का माहौल रहेगा। साइकिल रैली में सीडीओ नरेश कुमार, डीडीओ मनविंदर कौर, पीडी रमेश चंद्र, पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार, डीएचओ योगेंद्र चौधरी, युवा कल्याण अधिकारी बरद जोशी, सूचना अधिकारी रती लाल आदि अधिकारी मौजूद थे।

जनप्रतिनिधियों ने निकाली जागरूकता रैली
अगस्त्यमुनि के सरस केंद्र से ब्लॉक मुख्यालय तक जागरुकता रैली निकाली गई जिसमें रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी प्रतिभाग किया। साथ ही विकास खंड अगस्त्यमुनि प्रमुख विजया देवी, ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, कनिष्ठ प्रमुख शशि नेगी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी मयूद दीक्षित ने भी इस जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया। सभी ने हाथ में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब कांस्य के लिये खेलेगी
Next: चरस की तस्करी के दोषी को 4 साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.