Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • गुमशुदगी दर्ज करने में लगा दिए पुलिस ने 70 दिन
  • नैनीताल

गुमशुदगी दर्ज करने में लगा दिए पुलिस ने 70 दिन

RNS INDIA NEWS 08/09/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। वैसे तो नैनीताल पुलिस इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन अब एक और मामले ने उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अंबाला से हल्द्वानी आए एक युवक के लापता होने के बाद लिखित में पुलिस को तहरीर मिली, लेकिन गुमशुदगी दर्ज करने में पुलिस ने 70 दिन लगा दिए। रविवार रात गुमशुदगी दर्ज कर तलाश जारी होने की परिवार को जानकारी दी। मकान नंबर 59, प्रेमनगर अंबाला सिटी निवासी धीरेन मुदगल ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को 30 जून को तहरीर देकर कहा था कि उनका 32 साल का भाई प्रशांत 25 जून को हल्द्वानी आया था। वह आनंदपुर आश्रम, धर्मपुरा में सेवा करने जाने की बात कहकर निकला था। आश्रम में फोन करके पता लगा कि 29 जून की शाम को प्रशांत हल्द्वानी से निकल गया है। काफी खोजबीन के बाद भी प्रशांत का कोई पता नहीं लग सका। जिसके बाद धीरेन ने लिखित तौर पर तहरीर दी। हल्द्वानी पुलिस ने तहरीर पर करीब 70 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोतवाल राजेश यादव का कहना है कि मामले में पुलिस की जांच जारी थी। अब मुकदमा दर्ज कर लिया है। लापता युवक को शीघ्र खोज लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर आईं दरारें, धंसने की आशंका
Next: राशिफल 09 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.