Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार प्रभावित बरस्वार गांव में 12 कैमरा ट्रैप व दो पिंजरे लगाए
  • पौड़ी

गुलदार प्रभावित बरस्वार गांव में 12 कैमरा ट्रैप व दो पिंजरे लगाए

RNS INDIA NEWS 25/01/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। जयहरीखाल ब्लॉक के बरस्वार गांव में शनिवार शाम गुलदार के हमले में मासूम यशिका की मौत के बाद बरस्वार समेत आसपास के गांवों में दहशत बनी हुई है। लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। वनकर्मियों की चार टीमें गांव में तैनात कर दी गई हैं। वनकर्मी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं। गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास 12 कैमरा ट्रैप व दो पिंजरे लगा दिए गए हैं। रविवार को गुलदार की मूवमेंट कहीं भी नजर नहीं आई है। ग्राम प्रधान दिनेश, पूर्व प्रधान ध्यान सिंह, ग्रामीण पिंटू असवाल ने बताया कि घटना के बाद से बरस्वार, सीरोंबाड़ी, पालकोट, गोयूंगांव, डाबरी, सीला, जड़ियाना, लैंसडौन बाजार समेत आसपास के गांवों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं और समूह में आवाजाही कर रहे हैं। घटना के बाद से महिलाओं व बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से हमलावर गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।
उधर, लैंसडौन रेंज अधिकारी राकेश चंद्र ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की टीमों ने गांव में डेरा डाल दिया है। गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास 12 कैमरा ट्रैप व दो पिंजरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों को अग्रिम मुआवजा राशि के रूप में तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अवशेष सात लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। रेंज अधिकारी ने बताया कि 18 वनकर्मियों की चार टीमें गठित कर गांव में तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों से अकेले आवाजाही न कर समूह में आवाजाही करने, रात को घर के बाहर की लाइट जलाए रखने व आवाजाही करते समय बचाव के लिए साथ में डंडा आदि रखने की अपील की गई है। वहीं, जयहरीखाल ब्लॉक के बरस्वार गांव में शनिवार देर शाम को गुलदार के हमले में मृत मासूम याशिका का पोस्टमार्टम रविवार को कोटद्वार में कराया गया। एसएसआई राजेश चौहान व एएसआई प्रवेश कुमार ने पंचनामे की कार्रवाई की। कोटद्वार में पोस्टमार्टम के बाद याशिका का शव परिजनों को सौंप दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमकेश्वर विधायक के खिलाफ सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन
Next: बाजपुर स्टोन क्रशर स्वामी ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.