Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यमकेश्वर विधायक के खिलाफ सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन
  • देहरादून

यमकेश्वर विधायक के खिलाफ सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/01/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वर्गाश्रम में जुलूस निकालकर यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक पर घटनास्थल से साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। रविवार को मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति संयोजक लूशुन टोडरिया की अगुवाई में संगठनों के सदस्य स्वर्गाश्रम स्थित जानकी सेतु तिराहे पर जुटे। यहां से जुलूस की शक्त में वह नारेबाजी करते हुए लक्ष्मणझूला थाना पहुंचे। थाने के गेट पर भी प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को थाने के भीतर दाखिल होने दिया गया। इस दौरान समिति संयोजक लूशुन ने कहा कि अंकित भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चित और संवेदनशील मामला है। कहा कि रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलवाकर उसे ध्वस्त किया गया। आरोप लगाया कि बुलडोजर चलते समय विधायक रेणु बिष्ट घटनास्थल पर मौजूद थीं, जबकि, मामला न्यायालय और जांच एजेंसियों के विचाराधीन था। इस प्रकार की कार्यवाही से यह स्पष्ट है कि अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जानबूझकर नष्ट की नीयत से यह सबकुछ किया गया, जिससे कि निष्पक्ष जांच प्रभावित हुई। अधिवक्ता संदीप चमोली ने साक्ष्य मिटाने के आरोप में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। चेताया कि दस दिनों में विधायक पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, तो डीजीपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में पहाड़ स्वाभिमान सेना अध्यक्ष पंकज उनियाल, राष्ट्रीय रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना इस्टवाल,राकेश नेगी, पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला, आकांक्षा नेगी, कुसुम जोशी, देवेंद्र बेलवाल, मनवीर भंडारी, सुरेंद्र नेगी, लालमणि रतूड़ी, अनिल डोभाल, सुधीर राय, नरेंद्र सिंह नेगी, हिमांशु रावत, संजय सिलसवाल, विकास रयाल, अनीता कोठियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण, पद्म पुरस्कारों की घोषणा
Next: गुलदार प्रभावित बरस्वार गांव में 12 कैमरा ट्रैप व दो पिंजरे लगाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.