Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर स्टोन क्रशर स्वामी ने खुद को मारी गोली, हुई मौत
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर स्टोन क्रशर स्वामी ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

RNS INDIA NEWS 25/01/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बन्नाखेड़ा में रविवार दोपहर एक खनन कारोबारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था और परिवार के अन्य सदस्य गुरुद्वारे गए हुए थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच की जा रही है मृतक की पहचान गुरजीत सिंह (40) पुत्र स्वर्गीय जोगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। गुरजीत उत्तर प्रदेश के स्वार क्षेत्र में साझेदारी में स्टोन क्रशर स्थापित करने की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को ही उसे क्रशर लगाने की अनुमति मिली थी। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर परिवार के लोग गुरुद्वारे मत्था टेकने गए थे, तभी गुरजीत ने घर में रखे अवैध तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जब परिजन लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उन्होंने पीछे की खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया, जहां गुरजीत का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मृतक किराये के मकान में रह रहा था, जबकि उसका स्वयं का मकान बन्नाखेड़ा में निर्माणाधीन था। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गुरजीत के पास अवैध हथियार कहां से आया और उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों, मानसिक स्थिति और अवैध तमंचे की आपूर्ति से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार प्रभावित बरस्वार गांव में 12 कैमरा ट्रैप व दो पिंजरे लगाए
Next: राशिफल 26 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.