Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए लगाई गश्त, नहीं दिखा गुलदार
  • पौड़ी

गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए लगाई गश्त, नहीं दिखा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

पौड़ी। जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में अपने दो शावकों के साथ घूम रही मादा गुलदार को टेंकुलाइज करने के लिए हरिद्वार डिवीजन व राजाजी नेशनल पार्क से पौड़ी आई वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों की टीम ने बीती रविवार की रात को गश्त अभियान चलाया लेकिन विशेषज्ञों की टीम को गुलदार कहीं भी नजर नहीं आया। जिससे गुलदार व उसके शावक ट्रेंकुलाइज नहीं हो पाए। गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए वन विभाग ने 4 टीमें बनाकर गश्त की थी। पौड़ी जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में बीती 16 फरवरी से एक मादा गुलदार अपने दो शावकों के साथ दिखाई दे रही है। शहरीक्षेत्र में गुलदार दिखने के बाद से ही वन विभाग ने जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में पिंजरा लगाने के साथ ही ट्रेप कैमरे लगाए हैं। साथ ही लगातार गश्त भी की जा रही है। वन विभाग ने गुलदार को टेंकुलाइज करने के लिए राजाजी नेशनल पार्क से वाइल्डलाइफ पशुचिकित्सक राकेश नौटियाल व हरिद्वार डिवीजन से डा.अमित ध्यानी को बुलाया है। इन वाइल्डलाइफ पशुचिकित्सकों ने बीती रविवार की रात को 4 टीमें बनाकर गुलदार व उसके शावकों को टेंकुलाइज करने के लिए गश्त लगाई लेकिन गुलदार कहीं भी नजर नहीं आया।वाइल्डलाइफ पशुचिकित्सक राकेश नौटियाल व डा.अमित ध्यानी ने बताया कि गुलदार को टेंकुलाइज करने के लिए गश्त की गई लेकिन गुलदार नहीं दिखा। कहा कि शहर में जगह-जगह उगी झाडि़या व जगह-जगह फैले कूड़े से गुलदार को भोजन मिल जाता है। जिससे गुलदार झाड़ियों में रहने लगता है। उन्होंने शहरवासियों से अपने आसपास कूड़ा न फैलाने व झाडि़यों को साफ करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूक्रेन से छात्रों की सकुशल वापसी के लिए प्रयास जारी: मुख्यमंत्री
Next: वैल्डिंग से कार ने पकड़ी आग, जलकर खाक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.