Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • वैल्डिंग से कार ने पकड़ी आग, जलकर खाक
  • रुद्रप्रयाग

वैल्डिंग से कार ने पकड़ी आग, जलकर खाक

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के नजदीक मातली कस्बे में एक वर्कशॉप के पास खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते कार जलकर खाक हो गई। गनीमत रहा कि उसमें कोई सवार नहीं था। बताया जा रहा है कि मजदूर गाड़ी में वैल्डिंग का काम कर रहा था इसी बीच गाड़ी ने भीषण आग पकड़ ली।
जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर के समय मातली में एक वर्कशॉप में मजदूर वैल्डिंग मशीन लेकर कार की मरम्मत का काम रहा था। वैल्डिंग का काम करते-करते अचानक गाड़ी ने आग पकड़ ली। इससे आसपास मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। लोग कार में लगी आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन इस बीच कार जलकर खाक हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोपहर के समय मातली के पास एक गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। कार किसकी थी,इसका पता नहीं चल सका।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए लगाई गश्त, नहीं दिखा गुलदार
Next: सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदला, जल्‍द निकलें घर से………..

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए
  • राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक
  • क्वारब में वैकल्पिक मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.