Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • यूक्रेन से छात्रों की सकुशल वापसी के लिए प्रयास जारी: मुख्यमंत्री
  • हरिद्वार

यूक्रेन से छात्रों की सकुशल वापसी के लिए प्रयास जारी: मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार यूक्रेन में फंसे छात्रों की सकुशल वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सोमवार को हरिद्वार दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिव्य प्रेम सेवा मिशन में सेवा साधना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें पूर्णाहूति में शामिल होने का अवसर मिला। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूक्रेन फंसे उत्तराखण्ड के छात्रों को सकुशल वापस लाने के लिए प्रयास लगातार जारी हैं। नोडल अधिकारी विदेश मंत्रालय, दूतावास और सुरक्षा सलाहकार के साथ ही अभिभावकों से संपर्क साधे हुए हैं। विधानसभा चुनाव परिणाम के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि भाजपा बहुमत के साथ में वापसी करेगी। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के प्रमुख आशीष गौतम भैया ने कहा कि सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन का संकल्प लिया गया था। कहा कि मिशन के 25 प्रकल्प मानवता की सेवा और समाज की सेवा में सेवारत हैं। प्रकल्प और इससे जुड़े स्वयंसेवक और अधिक दायित्व बोध का निर्वाह कर सकें यही मिशन का लक्ष्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने किया ट्रांसफार्मर चोरी मामले का खुलासा
Next: गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए लगाई गश्त, नहीं दिखा गुलदार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.