Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • गुलदार की खाल पर बैठकर देते थे आशीर्वाद, पहुंच गए जेल
  • पिथौरागढ़

गुलदार की खाल पर बैठकर देते थे आशीर्वाद, पहुंच गए जेल

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
IMG-20210912-WA0077-1

पिथौरागढ़। वन विभाग और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से मडखडायत पंचायत के महादेव मंदिर के महंत को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार कर लिया है, हम आपको बता दें कि महंत इसी खाल पर बैठकर भक्तों को ज्ञान की बातें दिया करता था, जब महंत की गिरफ्तारी हुई तो उसने अपना नाम चंदन गिरी बताया और उसके पास से टीम को दो मीटर लंबी गुलदार की खाल बरामद हुई है, वन विभाग और एसओजी की टीम महंत से पूछताछ में जुट गए हैं।

पिथौरागढ़ जनपद के प्रभागीय वन अधिकारी विनय भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलदार की खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ लाख से अधिक की है, जिसकी सूचना उनको मिली और उनकी टीम ने मडखडायत के पंचायत के महादेव मंदिर से महंत चंदन गिरी को खाल के साथ गिरफ्तार किया, जिसमें वह बैठकर मंदिर आने वाले भक्तों को आशीर्वाद दिया करते थे।

जब वन विभाग और एसओजी ने महंत चंदन गिरी से खाल के बारे में पूछताछ की तो उसने कहा कि उसको यह खाल मंदिर में आने वाला कोई भक्त दे गया है। भार्गव ने बताया कि रेंजर पिथौरागढ़ दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है, जिसमें प्रभारी थानाध्यक्ष गोविंद रौतेला, एसओजी टीम के प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडे, वन दरोगा बृजेश विश्वकर्मा उप निरीक्षक नरेंद्र अधिकारी समेत पूरी टीम मौजूद थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगों ने लगाई एक लाख 39 हजार की चपत
Next: विधायक राजकुमार के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.