Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गुलदार का निवाला बनी महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया
  • रुद्रप्रयाग

गुलदार का निवाला बनी महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया

RNS INDIA NEWS 31/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। जखोली ब्लॉक के विभिन्न गांवों में गुलदार के आतंक की दहशत कम नहीं हो रही है। जैसे ही स्थिति सामान्य होने की ओर आती है वैसे ही एक और घटना से क्षेत्र में दशहत फैल रही है। बीते दिन की घटना से एक बार फिर जखोली में गुलदार के आतंक का भय बढ़ गया है। बताते चलें कि विगत दिवस जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरसिर के डांडा चमसारी तोक में 59 वर्षीय रूपा देवी पत्नी रमेश थपलियाल पर शाम 5 बजे खेत में काम करते हुए गुलदार ने हमला कर निवाला बना दिया था। बताया जा रहा है कि गुलदार महिला को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। महिला के गले में गहरे घाव कर गुलदार ने खून चूसकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला अकेले ही खेत में काम कर रही थी। देर शाम तक जब महिला घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई और गांव के पास ही खेतों में महिला का खून से सना शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम रात को ही गांव में पहुंच गई। जबकि शनिवार को डीएफओ कल्याणी, डीएफओ दिवाकर पंत और देवेंद्र पुंडीर, रेंजर हरीश थपलियाल मौके पर मौजूद रहे। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। इधर, वन विभाग ने मृतका को 6 लाख का मुआवजा देने की कार्यवाही शुरू कर दी है। जबकि क्षेत्र में 20 वन कर्मियों की टीम तैनात कर दी गई है। लोगों को अकेले में न जाने के लिए फिर से वन विभाग जागरूक कर रहा है। दक्षिण जखोली रेंज के रेंजर हरीश थपलियाल ने बताया कि क्षेत्र में दस ट्रेप कैमरे लगा दिए गए हैं। वहीं 20 वन कर्मी तैनात है। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से दो पिंजरे लगाने की अनुमति मांगी है जो देर शाम तक लगा दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर में तेज गति डंपर दीवार तोड़कर घर में घुसा, पति-पत्नी घायल
Next: घर में घुसकर मारपीट व गाली गलौच के तीन अभियुक्तों को सजा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.