Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुजरात में नई कैबिनेट में 24 मंत्रियों ने ली शपथ, रूपाणी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों की हुई छुट्टी
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय

गुजरात में नई कैबिनेट में 24 मंत्रियों ने ली शपथ, रूपाणी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों की हुई छुट्टी

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
default featured image

अहमदाबाद (आरएनएस)। गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीतू वघानी समेत 24 मंत्रियों ने गुरूवार को यहां गुजरात सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं। राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले भूपेंद्र पटेल राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रूपाणी के साथ मौजूद थे। रूपाणी के शनिवार को पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया है। कैबिनेट मंत्रियों के रूप में राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार और अर्जुन सिंह चौहान ने शपथ ली। मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों को शामिल नहीं करने के भाजपा के फॉर्मूले को देखते हुए इस बात को लेकर संशय थी कि इस बार किन लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। इससे पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने घोषणा की थी कि शपथग्रहण समारोह बुधवार दोपहर को आयोजित किया जाएगा और इसके लिए राज्य की राजधानी में स्थित राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई थीं, लेकिन कार्यक्रम में अचानक तब्दीली कर दी गई और शपथग्रहण समारोह के बैनर हटा लिए गए। न तो भाजपा और न ही राज्य सरकार ने कार्यक्रम टाले जाने के संबंध में कोई कारण बताया।
अहमदाबाद से पहली बार विधायक चुने गए, पटेल (59) ने पिछले शनिवार को विजय रूपाणी के अचानक इस्तीफा दे देने के बाद सोमवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व ने इस बार नये चेहरों को शामिल करने और पुराने लगभग सभी मंत्रियों, यहां तक कि उन वरिष्ठ नेताओं को भी हटाने का फैसला किया है जो पूर्ववर्ती रूपाणी सरकार का हिस्सा थे। कई लोगों का मानना है कि पुराने चेहरों को जगह न दिया जाने का यह फार्मूला 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रस्तावित किया गया है क्योंकि दो दशक से ज्यादा वक्त से गुजरात में सत्ता में रही भाजपा साफ-सुथरी छवि के साथ मतदाताओं के बीच जाना चाहती है।

ये है मंत्रियों की लिस्ट
कैबिनेट मंत्री
– राजेंद्र त्रिवेदी
– जीतू वाघाणी
– ऋषिकेश पटेल
– राघव जी पटेल
– पूर्णेश मोदी
– किरीट सिंह राणा
– प्रदीप परमार
– अर्जुन चौहान
– कनुभाई देसाई
– नरेश पटेल
स्वतंत्र प्रभार मंत्री
– हर्ष संघवी
– जगदीश पंचाल
– बृजेश मेरजा
– जीतू चौधरी
– मनीषा वकील
राज्य मंत्री
– मुकेश पटेल
– निमिषा सुथार
– अरविंद रैय्यानी
– कुबेर डिंडोर
– कीर्ति सिंह वाघेला
– गजेंद्र परमार
– राघव मकवाणा
– विनोद मोरडिया
– देवा मालम

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहत के बाद फिर 30 हजार पार कोरोना, मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा
Next: जन्मदिन पर सीएम धामी की घोषणा, राज्य की भर्ती में मार्च 2022 तक नहीं लिया जायेगा शुल्क

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.