Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीकेटीसी अध्यक्ष पर आपत्तिजनक पोस्ट, पोर्टल संचालक पर मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

बीकेटीसी अध्यक्ष पर आपत्तिजनक पोस्ट, पोर्टल संचालक पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 22/03/2026
rns featured image new

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट प्रसारित करने के मामले में एक पोर्टल संचालक के विरुद्ध डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप है कि फेसबुक पोस्ट में अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर अध्यक्ष की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के साथ ही धार्मिक संस्था की छवि प्रभावित करने का प्रयास किया गया। बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पोर्टल संचालक दीप मैठाणी द्वारा प्रसारित पोस्ट का उद्देश्य आमजन को भ्रमित करना और संस्था के प्रति नकारात्मक माहौल बनाना प्रतीत होता है।

तहरीर में 17 मार्च को आयोजित प्रेस वार्ता का भी उल्लेख किया गया है। समिति का आरोप है कि उस दौरान संबंधित व्यक्ति द्वारा लगातार ऐसे प्रश्न उठाए गए, जिससे कार्यक्रम बाधित हुआ और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाली गई।

पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पोस्ट की सामग्री व उसके प्रसार की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि पोस्ट किन-किन प्लेटफार्म पर साझा की गई और उसका प्रभाव कितना व्यापक रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संघ की बैठक में 5 अप्रैल के कार्यक्रम की बनी रूपरेखा
Next: अयोध्या से लौटे आंदोलनकारियों ने साझा किए अनुभव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.