Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ऑनलाइन सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई, 8400 वेबसाइट्स और ऐप्स पर लगा प्रतिबंध
  • राष्ट्रीय

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई, 8400 वेबसाइट्स और ऐप्स पर लगा प्रतिबंध

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 अवैध वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही अब तक इस तरह के कुल 8400 प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इस कार्रवाई के बाद अवैध सट्टेबाजी से जुड़े नेटवर्क में हलचल मच गई है। ये प्लेटफॉर्म्स लोगों को जल्दी पैसे कमाने का लालच देकर जुए की ओर आकर्षित कर रहे थे।

सरकार ने 22 अगस्त 2025 को ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित कानून लागू किया था, जिसे 1 अक्टूबर 2025 से देशभर में प्रभावी किया गया। इसके बाद से ही अवैध प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। कुल प्रतिबंधित 8400 प्लेटफॉर्म्स में से लगभग 4900 को इसी अवधि में ब्लॉक किया गया है, जबकि इससे पहले जनवरी में भी 242 वेबसाइट्स पर कार्रवाई की गई थी।

कार्रवाई के दायरे में वे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं जो ऑनलाइन सट्टेबाजी, कैसीनो गेम्स, रूलेट, लाइव डीलर टेबल, मटका नेटवर्क, रियल मनी कार्ड गेम्स और पी-टू-पी सट्टेबाजी एक्सचेंज जैसी गतिविधियों में संलिप्त थे।

जांच में सामने आया है कि इन वेबसाइट्स का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराधों के लिए भी किया जा रहा था। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, कई प्लेटफॉर्म विदेशी सर्वर से संचालित हो रहे थे, जिससे बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का खतरा बना हुआ था।

सरकार का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को आर्थिक नुकसान और जुए की लत से बचाना है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि देश में अवैध ऑनलाइन गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीकेटीसी अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर केस
Next: पुस्तक प्रकाशन अनुदान योजना में गणेश पांडेय की कुमाउनी पांडुलिपि चयनित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.