Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुजरात में हिंदू परिवार के सदस्यों के जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय

गुजरात में हिंदू परिवार के सदस्यों के जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 04/09/2022
rns featured image new

पालनपुर (आरएनएस)। एक हिंदू परिवार के तीन सदस्यों के जबरन धर्म परिवर्तन के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों ने दीसा शहर में पूर्ण बंद का आह्वान किया है। वे मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तीनों सदस्यों को वापस लाकर उनके परिवार से मिला दे, अगर प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो आने वाले दिनों में हिंदू उग्र विरोध शुरू करेंगे।
हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया था, जबकि व्यापारी, एपीएमसी दुकान मालिक, हजारों युवा और नागरिक भी इसके समर्थन में रैली में शामिल हुए। हिंदू नेता कैलाशभाई ने कहा, अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हम मांग कर रहे हैं कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन हिंदू परिवार के तीन सदस्यों को वापस लाए, अगर वे असफल होते हैं, तो अल्पसंख्यक समुदाय को बहुसंख्यक समुदाय के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

पिछले हफ्ते, दीसा तालुका के हरेश सोलंकी ने पालनपुर में आत्महत्या का प्रयास किया था, क्योंकि उनके परिवार के तीन सदस्यों – पत्नी, बेटी और बेटे को बेटी का प्रेमी अपने साथ ले गया था। आरोप के अनुसार, बाद में उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए मजबूर किया गया। आरोपी सोहिल व उसका परिवार उसके परिजनों का ठिकाना नहीं बता रहा था और उल्टा हरेश से ही 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था।
पालनपुर पुलिस निरीक्षक जयदेव गोसाई ने बताया कि मामले के संबंध में छह सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, चार अभी भी फरार हैं। पुलिस शिकायतकर्ता हरेश के परिवार के तीन सदस्यों- पत्नी चंद्रिका, बेटे आकाश और बेटी का पता नहीं लगा पा रही है, जिसे सोहिल से कथित तौर पर प्यार हो गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीनी लोन एप मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पेटीएम, रेजरपे और कैशफ्री के ठिकानों पर मारे छापे
Next: एम्स का नाम बदलने से खत्म होगी संस्थान की पहचान, एम्स फैकल्टी एसोसिएशन ने विरोध जताकर सदस्यों से मांगी राय

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.