Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एम्स का नाम बदलने से खत्म होगी संस्थान की पहचान, एम्स फैकल्टी एसोसिएशन ने विरोध जताकर सदस्यों से मांगी राय
  • राष्ट्रीय

एम्स का नाम बदलने से खत्म होगी संस्थान की पहचान, एम्स फैकल्टी एसोसिएशन ने विरोध जताकर सदस्यों से मांगी राय

RNS INDIA NEWS 04/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली की फैकल्टी एसोसिएशन ने देश के सभी 23 एम्स को विशिष्ट नाम देने के सरकारी प्रस्ताव का विरोध किया है और इस मुद्दे पर अपने सदस्यों की राय मांगी है। एसोसिएशन ने तर्क दिया है कि इस प्रस्ताव पर अमल से संस्थान की पहचान समाप्त हो जाएगी।
सदस्यों के बीच प्रसारित एक नोट में एसोसिएशन ने कहा है कि पहचान नाम से जुड़ी होती है और अगर पहचान खो जाती है तो देश के भीतर और बाहर संस्थागत मान्यता भी खो जाती है। यही कारण है कि ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज और हार्वर्ड जैसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का नाम सदियों से एक ही है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अचल कुमार श्रीवास्तव और महासचिव डॉ. हर्षल रमेश साल्वे के दस्तखत वाले नोट के मुताबिक, भारत में आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की पहचान उनके नाम से है, जो उन्हें एक संस्थान की पहचान देती है और इसे बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) के मामले में भी ऐसा ही है।
इसमें लिखा है कि नाम पर आधारित पहचान कितनी मजबूत होती है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कलकत्ता, बंबई और मद्रास विश्वविद्यालय ने अपना नाम बरकरार रखा है, जबकि वे जिन शहरों में स्थित हैं, उनका नाम बदलकर कोलकाता, मुंबई और चेन्नई किया जा चुका है। अगर नाम बदल दिया जाता है तो एम्स दिल्ली को पहचान और मनोबल की भारी क्षति का सामना करना पड़ेगा। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की स्थिति को भी प्रभावित करेगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों यह सामने आया था कि सरकार ने दिल्ली सहित देश के सभी 23 एम्स का नाम स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्षेत्र की ऐतिहासिक घटनाओं या स्मारकों के नाम पर रखने का प्रस्ताव किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात में हिंदू परिवार के सदस्यों के जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Next: जवान के लिए 21 करोड़ रुपये फीस ले रहे विजय सेतुपति

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.