Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बेटे की हत्‍या कर मां ने की खुदकुशी, जानिए आखिर क्‍या है मामला….
  • ऊधम सिंह नगर

बेटे की हत्‍या कर मां ने की खुदकुशी, जानिए आखिर क्‍या है मामला….

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
default featured image

रूद्रपुर। छह साल के मासूम का तकिए से दम घोंटकर हत्या करने के बाद एक मां ने फांसी के फंदे में लटकर खुद की जीवनलीला भी समाप्त कर दी। इस मौत से हर कोई हैरान है। वहीं, पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
घटना उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि महिला अपने छह साल के बेटे के साथ चचिया ससुर के घर खेड़ा ट्रांजिक कैंप आई थी। देर रात उसने बेटे की हत्या को अंजाम देने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। इसका पता आज गुरुवार 23 सितंबर की सुबह चला। सुबह फंदे से लटका देखकर स्‍वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को इसकी दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक, शिवनगर ट्रांजिट कैम्प निवासी मेवाराम टेलर्स मास्टर है। तीन दिन पहले उसकी 28 साल की पत्नी काजल और छह साल के बेटे कुलदीप को साथ लेकर खेड़ा वार्ड 19 निवासी चचिया ससुर के घर चली गई थी। बुधवार रात को सभी ने खाना खाया और सोने चले गए। बताया जा रहा है कि देर रात काजल ने पहले अपने छह साल के बेटे कुलदीप की तकिया से मुँह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे के रोशनदान में फंदा लगाया और लटक गई।
गुरुवार सुबह चचिया ससुर और अन्य स्वजनों ने काजल को लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। यही नहीं मासूम कुलदीप भी मृत मिला। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब कांग्रेस की लड़ाई अब दिल्‍ली दरबार पहुंची
Next: आने वाले हैं अच्‍छे दिन, कोरोना से नहीं पड़ेगा डरना…

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

कथित अवैध निर्माण को लेकर विहिप ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा, 89.46 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा
  • परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
  • एसएसबी अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.