Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ग्रामीणों ने अधिकारियों का किया घेराव
  • नैनीताल

ग्रामीणों ने अधिकारियों का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 10/12/2023
default featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)। भीमताल ब्लॉक के पिनरो गांव में गुलदार के हमले में महिला की मौत से लोगों में भारी गुस्सा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को शव के साथ गांव में विरोध प्रदर्शन किया। वहां पहुंचे प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल चंद्रशेखर जोशी का घेराव कर दिया। उन्होंने कहा, जब तक वन विभाग गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी नहीं करता, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। जिस पर डीएफओ ने आश्वासन दिया कि जब तक मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक की ओर से इस संबंध में आदेश नहीं आता वह गांव में ही रहेंगे। जिसके बाद ग्रामीणों ने मृतक पुष्पा देवी पत्नी भुवन चंद्र का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल व वन कर्मी मौजूद रहे। नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में इन दिनों गुलदार का आतंक है। गुरुवार को मलुवाताल गांव में जंगल में घास लेने गई इंद्रा देवी को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था। वहीं शनिवार को करीब तीन किमी दूर स्थित पिनरो गांव के तोक डोबा निवासी पुष्पा देवी को निवाला बना लिया। वह भी साथी महिलाओं के साथ घर से कुछ दूर घास लेने गई थीं। तीन दिन में गुलदार के हमले में दो महिलाओं की मौत से इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चैक बाउंस के मामले में अभियुक्त को एक वर्ष का कारावास
Next: दो अवैध चाकुओं समेत दो लोग गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.