Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्राम प्रहरियों को पंचायत चुनाव व मानसून सीजन को लेकर दिए गए निर्देश
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को पंचायत चुनाव व मानसून सीजन को लेकर दिए गए निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और मानसून सीजन को देखते हुए सोमेश्वर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में सोमवार 14 जुलाई को थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने थाना परिसर में ग्राम प्रहरियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण इलाकों में सतर्क निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाने तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान गांवों में रंजिश, आपसी विवाद या झगड़े की कोई भी सूचना बिना देरी के पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। बैठक में मानसून सीजन के दौरान आपदा संभावित क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। प्रहरियों को थाना और आपदा कंट्रोल रूम के नंबर उपलब्ध कराए गए ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित सूचना दी जा सके। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने नशे के खिलाफ मुहिम को लेकर भी ग्राम प्रहरियों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि यदि गांव में कोई व्यक्ति नशे से जुड़ी सामग्री बेचता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 जुलाई को होंगे पंचायत चुनाव ड्यूटी अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र
Next: होटल के कमरे में पिता ने छह साल के बेटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या, फरार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.41.12_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.44.48_11zon
  • अल्मोड़ा

खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.